- फसलों की MSP में उचित बढ़ोतरी हो
भिवानी में जननायक जनता पार्टी (JJP) भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी। उन्होंन SIR के माध्यम से लोकतंत्र पर हमला करने पर भाजपा सरकार और एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) के अंतर्गत आने वाली फसलों जैसे गेहूं, चना, जौ, सरसों, दाल एवं बाजरा के समर्थन मूल्य में की गई मामूली बढ़ोतरी पर असंतोष व्यक्त किया। अन्य फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में प्रति क्विंटल 200 रुपए की बढ़ोतरी किए जाने की मांग उठाई।
जजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और जिला प्रभारी कृष्ण बजीणा के नेतृत्व में जजपा पदाधिकारियों ने धान एवं बाजरे की सरकारी खरीद को लेकर भाजपा सरकार के रवैये की कड़ी निंदा की। ज्ञापन के माध्यम से जजपा ने सरकार से मांग की कि किसानों की उपज की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें अपनी फसल का उचित मूल्य मिल सके और आर्थिक नुकसान का सामना न करना पड़े।
एसआईआर के तहत काटे गए मतों को लेकर विरोध दर्ज करवाया
जजपा ने एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के तहत देश एवं प्रदेश में वैध घोषित किए गए मतों को काटे जाने के मुद्दे पर भी विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में मांग की कि वैध मतदाताओं के मताधिकार की रक्षा की जाए तथा किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से अनुचित रूप से न हटाया जाए। जेजेपी ने मांग की कि मतदाता सूची की प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि किसी भी पात्र मतदाता को उसके मतदान के अधिकार से वंचित न होना पड़े।
पीएम को भेजा ड्राफ्ट व चेक
भिवानी तहसीलदार को प्रधानमंत्री के नाम 25 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी के लिए ड्राफ्ट और चेक भेजकर विरोध जताया। किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर भी भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। जेजेपी नेताओं ने गेहूं का MSP में प्रति क्विंटल मात्र 25 रुपए की बढ़ोतरी को किसानों की मेहनत, बढ़ती कृषि लागत, महंगे खाद-बीज और अन्य कृषि संसाधनों के खर्च के मुकाबले अपर्याप्त बताया। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए एमएसपी में पर्याप्त बढ़ोतरी की जानी चाहिए, ताकि किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके और उन्हें अपनी फसल का लाभकारी मूल्य मिल सके।
इस मौके पर राजबीर तालू, एडवोकेट अवतार सांगवान, ऋषिपाल फौगाट, देवेन्द्र नकीपूर, अजमेर मुंढाल, कृष्ण सुंगरपूर, राजू मेहरा जिला प्रवक्ता, सेठी धनाना, ओमी बापौडा राजपूत, भानी देवी, जयदीप ग्रेवाल, संजय कारखल बलवंत औंरगनगर, मदन जूसवाला व प्रवक्ता राजु महरा आदि मौजूद रहे।
