- हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र पहुंचे सिरसा
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह आज बुधवार को सिरसा पहुंचे। यहां वोट चोरी मुद्दे पर दोपहर 12:30 बजे बेगू रोड स्थित कांग्रेस भवन मीडिया से रूबरू हुए। बीजेपी के दो साल पूरे होने पर सवाल उठाते हुए बीजेपी सरकार व चुनाव आयोग को घेरा और बीजेपी झूठ बोलकर सत्ता आई है और सत्ता में आने के बाद वादों को पूरा नहीं किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश में कानून व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नशा, कथित घोटालों, किसानों की परेशानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर बीजेपी सरकार को घेरा और कहा, बीजेपी के सत्ता में आने से पहले महिलाओं को 2100 रुपए प्रति माह देने, दो लाख पक्की नौकरी, पांच लाख के रोजगार अवसर और प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपए देने का मुफ्त इलाज देने का वादा किया था।
इनमें से किसी वादे का पूरा नहीं किया और न ही स्कूल-कॉलेज जाने वाली छात्राओं को स्कूटी वितरित की। बीजेपी के सत्ता में आने से पहले 66 हजार करोड़ रुपए कर्ज था, जो आज बढ़कर साढ़े 5 लाख करोड़ रुपए कर्ज हो गया है और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में घूम रहे हैं।
अगले चुनाव में 70 से ज्यादा सीटें जीतेगी कांग्रेस
वोट चोरी मुद्दे पर राव नरेंद्र सिंह बोले, बीजेपी सरकार चुनाव आयोग को सह देने का काम कर रही है। कांग्रेस बाबा अंबेडकर के संविधान को मानने वाली पार्टी है, इसलिए फैसला मंजूर किया और आज विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। ईवीएम को लेकर कहा, चुनाव के दिन और काउंटिंग वाले दिन अधिकांश ईवीएम मशीनों की बैटरी 90 से 95 प्रतिशत तक चार्ज थी।
इस पर हमने सवाल उठाए, पर कुछ नहीं किया। चुनाव आयोग ने बीजेपी की सरकार बनवाने में मदद की। अब जनता का मन बदल चुका है और इस सरकार ने हर वर्ग को प्रताड़ित किया है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस 70 से ज्यादा सीटों पर जीतेगी।
अहीरवाल पहले धोखा खा चुके, सबका स्वागत
जजपा द्वारा अहीरवाल को साधने एवं महेंद्रगढ़ कार्यक्रम के सवाल पर अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा, सभी पार्टियों व साथियों का स्वागत है। हम लोग तो पहले अहीरवाल होने पर धोखा खा चुके हैं। इसलिए वहां के लोग तैयार बैठे हैं और वहां के लोग आभारी है, हमारी पार्टी के, जिन्होंने साधारण कार्यकर्ता को एक जिम्मेदारी दी है। हमारा प्रयाय है कि 26 बिरादरी को साथ लेकर चलने का है और पूरे विश्वास के साथ लोग जुड़ रहे हैं।
राहुल गांधी का नहीं हरियाणा दौरा
कांग्रेस हरियाणा के ब्लॉक प्रधानों की अटकीं सूची पर अध्यक्ष राव नरेंद्र बोले, वो भी जल्द आ जाएगी। हरियाणा के कई जिलाध्यक्षों की रिव्यू रिपोर्ट पर नई सूची आने पर बोले, इसे ऑल इंडिया कांग्रेस देख रही है। जल्द ही इस पर कार्रवाई की जानी है। कांग्रेस नेताओं ने जिलाध्यक्ष के खिलाफ नाराजगी को प्रदेश अध्यक्ष के सामने रखा।
इस दौरान कालांवाली विधायक शीशपाल कहरवाला और राजकुमार शर्मा समय पर उनके वेलकम को पहुंचे। कुछ देर बाद जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल और सिरसा विधायक गोकुल सेतिया पहुंचे।
हरियाणा में बिजली का निजीकरण किया शुरू
अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह बोले, हरियाणा में नया फार्मूला लागू किया है और बिजली का निजीकरण कर दिया है। सरकार के पास बनाई हुई अपनी सरकारी कंपनियां है, जोकि डीएचबीवीएन है। वहां पर दो जिले गुरुग्राम और नूंह में बिजली का निजीकरण किया है, जो सबसे ज्यादा रेवेन्यू देने वाले जिले हैं। वहां पर इलेवन पावर नाम से प्राइवेट कंपनी को 25 साल के लिए पैरलल कांट्रेक्ट दे दिया।
घरेलू या खेती संबंधित बिजली के बाकी घाटे का काम सरकार पर रहेगा और फैक्ट्रियां को बिजली कंपनी देगा, ताकि इसे बंद किया जाए।
