- नीतियों से प्रभावित होकर लिया फैसला, सिवानी मंडी में कार्यक्रम
भिवानी जिले के सिवानी मंडी शहर के द मदर इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन अमित राहड़ अपने समर्थकों और साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने भिवानी स्थित पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी दलाल के आवास पर पार्टी की सदस्यता ली।
इस मौके पर अमित राहड़ ने बताया कि वे पूर्व मंत्री जेपी दलाल के प्रेरणादायक काम और भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियां समाज के हर वर्ग के विकास और कल्याण को ध्यान में रखकर काम कर रही हैं।
नए साथियों को पूरा सम्मान दिया जाएगा
जेपी दलाल ने अमित राहड़ और उनके साथ शामिल हुए सभी साथियों का भाजपा परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल होने वाले नए साथियों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे।
इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और अमित राहड़ के कई समर्थक मौजूद रहे।
