हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में बीते सात वर्षों से नगर परिषद के चुनाव नहीं हुए, फिर भी उन्होंने अकेले बतौर अम्बाला छावनी विधायक इन सालों में अपना पूरा जीवन लगाते हुए काम किया। अब इस काम में और सुधार लाने के लिए उन्हें सहयोगियों की जरूरत है। इसलिए भाजपा अध्यक्ष पद प्रत्याशी स्वर्ण कौर और 32 वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी कराएं।
विज आज देर शाम वार्ड नंबर 25 से भाजपा प्रत्याशी विकास सोनकर द्वारा बसंती माई मंदिर के निकट आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे
उन्होंने कहा कि चुनाव में भाजपा के मुकाबले न ही राष्ट्रीय न ही प्रदेश स्तर की पार्टी हमारे खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं कर सकी और मैदान छोड़कर यह पार्टियां भाग गई है। उन्होंने कहा आज केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार है, अम्बाला छावनी से मैं भाजपा का विधायक हूं, इसलिए नगर परिषद अम्बाला छावनी में भी भाजपा प्रधान और पार्षद जीतकर आएंगे तो अम्बाला छावनी के सभी विकास कार्य निर्विघन होंगे। ऊपर से नीचे तक विकास योजनाओं का पूरा करंट आएगा। भाखड़ा से अम्बाला छावनी में घरों तक तार से बिजली आती है, यदि बीच में कहीं रस्सी लग गई या कोई गलत आदमी जीत गया तो एक लट्टू भी नहीं जलेगा। इसलिए भाजपा प्रत्याशियों को मत डालकर उन्हें विजयी बनाए।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज वह जनता से 66 आंखें और 66 हाथ मांगने आए हैं, एक प्रधान और 32 पार्षद यानि कुल 33 लोगों के 66 हाथ विकास काय करने और निगरानी के लिए 66 आंखे चाहिए। उन्हें उम्मीद है कि सभी वार्डों से भाजपा प्रत्याशी को जनता विजयी बनाएगी।
चुनाव प्रचार में कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने झोंकी ताकत कई स्थानों पर जनसभाएं की
अनाज मंडी के नाम पर हमारे नसीब में पत्थर मिले, मैनें जीटी रोड पर नई अनाज मंडी बनाकर दी : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज
ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में अनाज मंडी शहर के बीचों बीच थी, ट्रालियां यहां आती थी, दुर्घटनाएं होती थी व धूल उठती थी। अनाज मंडी बनाने के लिए तीन-तीन मुख्यमंत्रियों ने पत्थर लगाए, मगर अनाज मंडी किसी ने नहीं बनाई और हमारे नसीब में तो पत्थर ही आते रहे। मगर उन्होंने जीटी रोड पर बेहतरीन अनाज मंडी बनाकर दी जिसका आज किसानों को फायदा मिल रहा है।
उन्होंने कहा कुछ माह पहले विधानसभा चुनाव हुए थे और आपने मुझे सातवीं बार अपना विधायक चुना, भाजपा का पूरे हरियाणा में सबसे ज्यादा बार चुनाव जीतने वाला विधायक वह बने हैं। जब-जब उन्हें अवसर मिला उन्होंने विकास करने का प्रयास किया। सरकारी कालेज उन्होंने बनाकर दिया, छावनी में पेयजल आपूर्ति समस्या पुरानी थी और झगड़े पानी के नलके पर होते थे। लोगों के लिए जनसूई हेड से नहरी पानी की पाइप लाइन छावनी तक वह लेकर आए।
1857 के शहीदों की याद में बनाया जा रहा है शहीद स्मारक : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस ने किताबों में पहले यही पढ़ाया गया कि आजादी की लड़ाई कांग्रेस से शुरू हुई। मगर उन्होंने पढ़ा तो पाया कि कांग्रेस का जन्म तो 1885 में अंग्रेज एओ ह्यूम ने पार्टी बनाकर किया था। कांग्रेस के जन्म से 28 साल पहले सन 1857 में देश की पहली आजादी की सशस्त्र लड़ाई लड़ी गई जिसमें झांसी की रानी, तांत्या तोपे लड़े। इस लड़ाई की शुरूआत 10 मई 1857 में अम्बाला छावनी से हुई और आज आप इसी ऐतिहासिक भूमि पर बैठे हो। अंग्रेजों ने उस लड़ाई को कुचलने के लिए लोगों को पेड़ों से बांध-बांधकर गोलियां मारी। मगर उन्हें कभी उन्हें याद नहीं किया गया, उन्होंने बीस साल लड़ाई लड़ी और आज इन्हीं शहीदों की याद में जीटी रोड पर एशिया का सबसे बड़ा शहीद स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है।