करनाल के विधायक जगमोहन आनंद के नेतृत्व में मंगलवार को करनाल शहर के विभिन्न गणमान्य हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले।
उन्होंने विभिन्न मुद्दों के मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें ध्यानपूर्वक सुना व तत्काल नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया।
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने बताया कि हरियाणा वेलफेयर सोसायटी फॉर पर्सन्स विद स्पीच एंड हियरिंग इम्पेयरमेंट की चेयरपर्सन मेघा भंडारी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने सोसाइटी द्वारा की जा रही गतिविधियों को लेकर प्रगति रिपोर्ट दी और सोसायटी को और आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मांगों को भी मुख्यमंत्री जी के समक्ष रखा। इस दौरान वार्ड-8 के पार्षद संकल्प भंडारी ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी से मुलाकात की।
विधायक जगमोहन आनंद ने बताया कि पिछले काफी लंबे समय से दयानंद कॉलोनी को अधिकृत करने की मांग को लेकर कॉलोनी वासियों ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की।
इस दौरान उन्होंने अपना पक्ष रखा। उन्होंने नियमानुसार कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने शहर से जुड़े विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी का करनाल से विशेष स्नेह है। वह आज भी करनाल वासियों से जुड़ी समस्याओं और मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हैं और तत्काल अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हैं।