पाकिस्तान की सियासत में इन दिनों जबरदस्त हलचल है।
चर्चाएं जोरों पर हैं कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को जल्द ही पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है और उनके स्थान पर शक्तिशाली सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर देश के नए राष्ट्रपति बन सकते हैं।
इसके साथ ही पाकिस्तान में मौजूदा संसदीय प्रणाली को बदलकर राष्ट्रपति प्रणाली लागू किए जाने की भी तैयारी बताई जा रही है।
सत्ता परिवर्तन का खेल पाक आर्मी के समर्थन से हो रहा है।
पाक आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर पाकिस्तान की सत्ता संरचना में सबसे ताकतवर पद पर आसीन हैं।
वे सत्ता पर अपनी पकड़ को और मजबूत करते जा रहे है। हाल ही में उन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया है।
इस पद के साथ असीम मुनीर को आजीवन सैन्य विशेषाधिकार, कानूनी प्रतिरक्षा और असंवैधानिक हस्तक्षेपों से सुरक्षा प्राप्त हो जाती है।