हरियाणा में खराब मौसम में भी फ्लाइट उड़ सकेंगी। इसके लिए हरियाणा सरकार के सिविल एविएशन डिपार्टमेंट ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

हिसार एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से AAI (एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को पत्र लिखा गया है। इसमें पुरानी विज़ुअल फ्लाइटस रूल्स (VFR) को इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स (IFR) में बदलने की मांग की गई है।

इस तकनीक के बदलने से पायलट खराब मौसम या कम दृश्यता की स्थिति में उड़ान भरने के लिए आवश्यक बाहरी दृश्य संकेतों पर बिना भरोसा कर आसानी से उड़ान भर सकते हैं। पुराने VFR तकनीक में बाहरी संकेतों पर ही पायलट निर्भर रहते थे।

इस कारण कम विजिब्लिटी में पायलटों को परेशानी होती थी। यह तकनीक सिर्फ अच्छे मौसम में ही काम करती है। धुंध, आंधी और अंधेरे में पायलेट के लिए संकेतों को देखना मुश्किल हो जाता है।

इसलिए हिसार एयरपोर्ट पर फ्लाइट ऐसे समय शुरू की गई जब इस तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। मगर अब आगे की चुनौतियों से निपटने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन अभी से तैयारी कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *