मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मनीषा हमारी बेटी है, हमारे परिवार की बेटी है। इस बेटी और उसके परिवार को इंसाफ दिलवाना सरकार का दायित्व है। इस मामले की पुलिस निष्पक्षता के साथ जांच कर रही है और जल्द ही जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इतना ही नहीं वे स्वयं पुलिस से इस मामले से सम्बन्धित एक-एक मिनट की रिपोर्ट ले रहे है। पुलिस कई लोगों से पूछताछ कर रही। इस मामले में पुलिस निष्पक्षता से जांच कर रही हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को थानेसर अनाज मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता मानसिक संतुलन खो चुके है। इन 55 सालों में जिस गति से समाज व देश को आगे बढ़ाना चाहिए था, देश में उस गति से आगे नहीं बढ़ा सके। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के सारे रास्ते बंद कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस खाली घोषणाएं करती रही, जिन से उसे वोट मिल जाते थे। कांग्रेसियों पर बहुत सारे आरोप लगे पड़े हैं और अब लोगों को इनकी नीतियों का पता लगा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने कभी राष्ट्रपति, कभी उपराष्ट्रपति, लोकसभा, संसद, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री तक का अपमान किया है। कांग्रेस ने कोर्ट तक का अपमान किया हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी की यात्रा के सवाल पर पहले की यात्रा की याद दिलाते हुए कहा कि पहले की यात्रा में तो सूपड़ा साफ हो गया था अब इसका भी परिणाम देख लेंगे। उन्होंने दीपेंद्र हुडा के चुनाव आयोग से मिले होने के आरोप पर कहा कि यदि चुनाव आयोग उनके नियंत्रण में होता तो दीपेंद्र हुडा की जीत कैसे संभव हो जाती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में वोटों का दुरुपयोग करते थे, जीतने वाली की वोटों का साफ कर देते थे। अब ईवीएम की वोटिंग पर कोई शक है तो उसे चैक कर सकते हैं। कांग्रेस समाप्त हो चुकी है और इस बार बिहार से भी बाहर हो जाएगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश का विकास है, गरीबों का हिमायती है, भारत का सम्मान है प्रधानमंत्री एक ऐसा व्यक्तित्व है, जिसने 11 वर्षों में विकास करते हुए भारत को नई दिशा दी है। आज प्रधानमंत्री ने हरियाणा प्रदेश के लिए दो नई परियोजनाओं की घोषणाएं भी की। इनमें एयरपोर्ट से सोनीपत और एयरपोर्ट से बहादुरगढ़ तक नेशनल एकसप्रेस-वे शामिल हैं। इससे एयरपोर्ट जाने का सफर अब और भी कम हो गया है। मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा, पीडब्ल्यूडी एवं जनअभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिला अध्यक्ष तिजेंदर सिंह गोल्डी, हरियाणा विश्वकर्मा पांचाल समाज सुधार सभा के अध्यक्ष साहब सिंह खरींडवा, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, सुभाष कलसाना, अध्यक्ष धर्मवीर डागर, नगर परिषद चेयरपर्सन माफी ढांडा, जिला परिषद अध्यक्ष कंवलजीत कौर, कुलदीप चीका, राहुल राणा, योगेंद्र योगी, सुधीर पांचाल, आदित्य, मदन चौहान, जितेंद्र खैर,रामकुमार रम्बा, बंसी लाल करनाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
