बिहार में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। 11वें दिन उन्होंने दरभंगा से अपनी यात्रा शुरू की।
बहन प्रियंका गांधी को बुलेट पर बिठाकर मुजफ्फरपुर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ता और लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
फिलहाल राहुल और प्रियंका होटल शाही दरबार में रुके हैं।
लंच के बाद यहां से दोबारा यात्रा शुरू होगी। यहां से तमिलनाडु CM एमके स्टालिन भी शामिल होंगे।
वोटर अधिकार यात्रा शाम 4 बजे मुजफ्फरपुर के गायघाट पहुंचेगी।
यहां की 4 सीटों से होकर गायघाट, बोचहां, मीनापुर, औराई से यात्रा गुजरेगी।
इसके अलावा नगर विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा भी इस यात्रा से प्रभावित होगा। नगर सीट कांग्रेस के कब्जे में है।
यहां से विजेंद्र चौधरी विधायक हैं। मुजफ्फरपुर के बाद यात्रा रात में सीतामढ़ी पहुंचेगी।