स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 और सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के क्रम में आगामी 1 अक्तूबर को स्थानीय डॉ. मंगलसेन राजकीय सभागार में स्वच्छता मूल्यांकन हरियाणा 2025, राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य ऐसा पहला राज्य है, जिसमें राज्य स्तर पर सभी शहरी स्थानीय निकायों में स्वच्छता की प्रतिस्पर्धा करवाई जा रही है। इससे शहरों की सफाई व्यवस्था ओर सुदृढ़ होगीे तथा सभी शहर स्वच्छ बन सकेंगे। इसी कड़ी में स्वच्छता मूल्यांकन हरियाणा-2025 का शुभारंभ कर सफाई मित्रों को मान्यता प्रदान करने का कार्यक्रम होगा।

इसके साथ-साथ हरियाणा सोलिड वेस्ट ट्रैकिंग एंड मैपिंग एप (हरियाणा ठोस अपशिष्टï ट्रैकिंग और मानचित्रण एप), ई-ऑक्शन ऑफ प्रॉपर्टीज तथा निधि संवितरण प्रबंधन प्रणाली का भी शुभांरभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से 10 सफाई मित्र आएंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। नगर निगम करनाल की सर्वोत्तम प्रथाओं का प्रदर्शन करने के लिए लघु फिल्म दिखाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत सफाई मित्रों की भूमिका दिखाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक शहरी स्थानीय निकाय से 15 सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल कार्यक्रम में भाग लेगा। इसमें नागरिक, आर.डब्ल्यू.ए. प्रतिनिधि, एन.जी.ओ. सदस्य, हितधारक, सम्बंधित वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में शहरवासी भी कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक स्वच्छ एवं स्वस्थ हरियाणा की दिशा में इस महत्वपूर्ण अंदोलन के साक्षी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *