बांग्लादेश के अंतरिम प्रमुख मोहम्मद यूनुस ने पाकिस्तानी जनरल साहिर शमशाद मिर्जा को एक विवादित नक्शा गिफ्ट किया है। इस नक्शे में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाया गया है। इसके चलते विवाद बढ़ गया है।

जनरल साहिर शमशाद मिर्जा और मोहम्मद यूनुस की शनिवार देर रात मुलाकात हुई थी। हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यूनुस ने पाकिस्तानी अधिकारी को ‘आर्ट ऑफ ट्रायम्फ’ नाम की किताब गिफ्ट की। इस किताब के कवर पर बांग्लादेश का जो नक्शा छापा गया है, उसी पर विवाद है।

इस कवर में भारत के सात पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। इस नक्शे को कट्टरपंथी इस्लामी समूह ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ के तौर पर पेश करते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *