हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बिहार से फिर बुलावा आया है। वहां बनने जा रही नई सरकार का 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह है, जिसमें सीएम सैनी शामिल होंगे।

इससे पहले बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 8 विधानसभा सीटों पर प्रचार किया था, जिसमें से सभी सीटें गठबंधन के प्रत्याशियों ने जीतीं।

सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में करीब एक माह तक हरियाणा नेताओं की बड़ी टीम बिहार चुनाव प्रचार में डटी रही।

प्रचार के दौरान कई अवसर ऐसे भी आए जब सीएम ने हरियाणा को भी पूरा समय दिया और बिहार में पार्टी द्वारा लगाई गई ड्यूटी को निभाया।

बिहार के गया के वजीरगंज से भाजपा के बीरेंद्र सिंह जीते, यहां नायब ने 4 नवंबर को जनसभा की थी। यहां भाजपा ने कांग्रेस के अवधेश कुमार सिंह को हराया।

नायब ने 29 अक्टूबर को भोजपुर की तरारी विस सीट पर रैली की थी। यहां से भाजपा के विशाल प्रशांत जीते।

पूर्वी चंपारण की रामनगर सीट पर भाजपा के नंदकिशोर राम ने राजद के सुबोध कुमार को हराया। यहां नायब ने 9 नवंबर को प्रचार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *