हरियाणा सरकार ने IPS अफसर शत्रुजीत कपूर को DGP के पद से रिलीव कर दिया है। अब उनके पास केवल हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन का चार्ज रहेगा।

वहीं, कार्यवाहक DGP ओपी सिंह को अपने मौजूदा कर्तव्यों के अलावा अगले आदेश तक हरियाणा के कार्यवाहक DGP के रूप में नियुक्त किया गया है।

7 अक्टूबर को IPS वाई पूरन कुमार ने चंडीगढ़ में सुसाइड कर लिया था। पूरन कुमार ने सुसाइड नोट में तत्कालीन DGP शत्रुजीत कपूर समेत अन्य अधिकारियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।

इसके बाद सरकार ने शत्रुजीत कपूर को 14 अक्टूबर से 2 महीने की लंबी छुट्टी पर भेज दिया था। 13 दिसंबर यानी कल उनकी 2 महीने की छुट्टियां खत्म हो गई थी।