• दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे भिवानी

भिवानी के टीआईटी एंड एस में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “एडवांस्ड टेक्सटाइल स्ट्रक्चरल कॉम्पोजिट्स एंड जियोसिंथेटिक्स” का आयोजन हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। उन्होंने सम्मेलन के साथ आयोजित तकनीकी वस्त्र एवं कॉम्पोजिट्स प्रदर्शनी का भी शुभारंभ किया तथा विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया।

यूएस ट्रेड डील को लेकर कुछ लोग किसानों को भड़का रहे हैं

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आज यूएस ट्रेड डील को लेकर कुछ लोग किसानों को भड़का रहे हैं। ट्रेड डील फाइनल हुआ नहीं। ऐसे लोग हैं, जिनको समझ नहीं है, यह तो नहीं कह सकता, लेकिन नासमझ जरूर है। जो पूरे देश में जो चीज अभी फाइनल हुआ नहीं, यूएस से ट्रेड डील का ज्वाइंट स्टेटमेंट आया नहीं। किसानों को भड़का रहे हैं। इंडस्ट्री को भड़का रहे हैं। किसानों की पीठ में छुरा तो उस दिन घोंप दिया था जब कांग्रेस ने डब्ल्यूटीओ में जाकर किसानों को गिरवी रख दिया था। राहुल गांधी देश में भ्रम फैलाने का काम करते हैं, इसके सिवाय कुछ नहीं करते हैं।

मैं राजनीति से हट जाउंगा, बता दें कि ट्रेड डील कहां हुआ है

उन्होंने कहा कि मैं चुनौती देता हूं कि मैं राजनीति से हट जाउंगा, बता दें कि ट्रेड डील कहां हुआ है और ज्वाइंट सिंग्नेचर कहां हुआ है। यह झूठ की खेती करना, किसानों व देश में अफवाह फैलाना यही राजीव गांधी के खानदान का काम हो गया है।

कांग्रेस ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करके झुकाया भारत का देश

अंतरराष्ट्रीय समिट में युवा कांग्रेस द्वारा अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि यह वही प्रदर्शित करता है, जो राहुल गांधी की मानसिकता है। राहुल गांधी दुनिया में जाकर भारत को गाली देते। आज यहां मेहमान आए हुए हैं दुनियाभर से। यहां कोई हरियाणा का व्यक्ति ऐसा प्रयोग करते तो लोग क्या कहेंगे। वहां कपड़े अर्धनग्न किए, अपने जूते छोड़कर दूसरे के जूते लेकर भाग रहे थे। उनके शेर बब्बर थे तो शेर बब्बर ऐसे निकले कि देश का सिर झुका दिया।

तकनीकी वस्त्र एवं संरचनात्मक कॉम्पोजिट्स भविष्य की औद्योगिक प्रगति की आधारशिला

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तकनीकी वस्त्र एवं संरचनात्मक कॉम्पोजिट्स भविष्य की औद्योगिक प्रगति की आधारशिला हैं। भारत सरकार की वस्त्र नीति देश को वैश्विक विनिर्माण एवं नवाचार केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है। राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन के माध्यम से अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप प्रोत्साहन और उद्योग–शिक्षा सहयोग को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने हरियाणा सरकार की औद्योगिक एवं वस्त्र नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में आधारभूत संरचना, निवेश अनुकूल वातावरण और कौशल विकास के प्रयासों से वस्त्र उद्योग को नई गति मिल रही है।