- मोनू मानेसर की करवाएं परेड
जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला शनिवार को भिवानी शहर पहुंचे। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने रोहतक गेट स्थित देवीलाल सदन में प्रेसवार्ता की। वहीं इनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक के नेतृत्व में छात्र नेता अजय दुर्जनपुर NSUI छोड़ INSO में शामिल हुए।
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि 13 मार्च को होने वाली जन चेतना रैली की तैयारी जोरों पर हैं। पार्टी के विभिन्न नेताओं की प्रभारी के तैर पर ड्यूटियां लग रही हैं। कई हलके वे कवर कर चुके हैं और लोगों से मुलाकात कर चुके हैं। आने वाले सप्ताहभर में साथ लगते 16-17 हलकों को कवर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों में आज सरकार के खिलाफ रोष है। विभिन्न मामलों को लेकर जनता जागरूक है।
हुड्डा की देन, बीजेपी तीसरी बार सत्ता में आई
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह हुड्डा साहब की देन है कि बीजेपी तीसरी बार सत्ता में है। लोग इस बात को स्वीकार रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी ने उनके भरोसे के साथ खिलवाड़ किया। लोगों की भावनाओं को गिरवी रख दिया और तीसरी बार भाजपा सत्ता में पहुंच गई। अब विकल्प के तौर पर उम्मीद से ज्यादा जेजेपी को प्यार दे रहे हैं।
हमारे सीएम पंजाब का दौरा ज्यादा करते है
उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री पंजाब में चुनाव है, तो वहां का दौरा बहुत ज्यादा कर रहे हैं। उन्होंने सीएम से जवाब किया कि जब पंजाब में वोट मांगते हैं, तो एसवाईएल पर अपना स्टैंड क्लीयर करें। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष कहते हैं कि पानी तो क्या, पानी की एक बूंद भी हरियाणा को नहीं देंगे, चाहें इसके लिए कुछ भी कुर्बानी क्यों ना देनी पड़े।
यह स्पष्ट करें कि पंजाब में बीजेपी को डलने वाला वोट एसवाईएल को हरियाणा में लाने के लिए है या उसके विरोध में। अगर जवाब नहीं देंगे, तो 13 मार्च के बाद वे हरियाणा के हजारों युवाओं के साथ जाएंगे और पूछेंगे कि अपना स्टैंड क्लीयर करें।
