- MLA सेतिया के घर CM आने पर कांग्रेसअध्यक्ष का बयान
सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया से हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी के घर आकर मिलने की चर्चाएं अब कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष तक पहुंच गई है। यह मामला संज्ञान में आने के बाद प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह का बयान आया है कि विधायक गोकुल सेतिया का मैं सुन रहा था कि उस दिन से पहले उनके छोटे भाई का शादी समारोह था। उन्होंने बताया है ऐसा। बतौर साथी विधायक सीएम को आमंत्रित किया होगा।
प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र बोले, हम सब लोग करते हैं
प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र बोले, हम सब लोग करते हैं। पार्टी बाजी से एक ऊपर उठकर सामाजिक कार्यक्रर्मों (खुशी-गम) में हम एक-दूसरे के पास जाते हैं। एक-दूसरे को आमंत्रित भी करते हैं तो उस नाते सीएम साहब को आमंत्रित किया होगा। उस समय नहीं आए होंगे। यह बयान प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र ने चंडीगढ में निजी चैनल पर दिया है।
राव नरेंद्र बोले, अब सिरसा में मुख्यमंत्री का कोई कार्यक्रम था
राव नरेंद्र बोले, अब सिरसा में मुख्यमंत्री का कोई कार्यक्रम था। उनकी आपस में कोई बात हुई होगी तो वे आ गए। कोई चिंता की बात नहीं है। कल उन्होंने (विधायक गोकुल सेतिया) साक्षात्कार में ये भी कहा कि मैं पक्का कांग्रेसी हूं और कांग्रेस के साथ हूं। मेरे यहां मुख्यमंत्री के आने का कोई राज्यसभा से संबंध नहीं है। और मुझे पता है कि वो एक राजनीतिक अच्छे खानदान से संबंध रखते हैं। उनके नाना अरोड़ा साहब हरियाणा के बड़े नेता रहे। मेरे साथ साल 1996 में भी विधायक थे। ऐसा कुछ नहीं है।
रविवार को विधायक सेतिया से मिले थे सीएम, पिता ने शॉल भेंट की
इसी रविवार को सीएम नायब सिंह सैनी सिरसा दौरे पर आए थे। उसी दिन शाम को अचानक सिरसा कांग्रेस MLA गोकुल सेतिया के घर पर पहुंचे और करीब 10-15 मिनट देर तक रुके। इस दौरान विधायक गोकुल सेतिया के छोटे भाई विभोर सेतिया व उनकी पत्नी को आर्शीवाद दिया व सगून के तौर पर उपहार भेंट किया। विधायक गोकुत के पिता ने सीएम सैनी को शॉल भेंट की।
राज्यसभा के चुनावी माहौल के बीच इस विजिट को लेकर सियासी चर्चाएं शुरू
इसी के साथ राज्यसभा के चुनावी माहौल के बीच इस विजिट को लेकर सियासी चर्चाएं शुरू हो गईं। बाद में कांग्रेस विधायक ने मीडिया को दिए बयान में कहा- इसमें सियासत की कोई बात नहीं हुई। पिछले दिनों उनके छोटे भाई की शादी में CM नहीं आ पाए थे। ऐसे में सीएम ने अब उनके घर आकर शादी की शुभकामनाएं दीं। वे पक्के कांग्रेसी है।
