- सुनेंगे मन की बात, श्रमिक सम्मान समारोह में करेंगे शिरकत
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को गुरुग्राम के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री तीन अलग-अलग आयोजनों में हिस्सा लेंगे और आमजन, कार्यकर्ताओं एवं श्रमिकों से संवाद करेंगे।
सबसे पहले मुख्यमंत्री सुबह करीब 11:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 133वें संस्करण सुनेंगे। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।
इसके बाद दोपहर 12:00 बजे सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल खेल परिसर में आयोजित श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए श्रमिक भाग लेंगे, जहां उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी तथा उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी आएंगे
तीसरा कार्यक्रम शाम 7:30 बजे सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में ‘विजय पर्व: आत्मनिर्भर भारत’ होगा। जिसमें मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने और विकासात्मक पहलों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल भी उपस्थित रहेंगे।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई
आयोजन स्थलों पर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं, जिनमें पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश-निकास की सुव्यवस्थित व्यवस्था तथा निगरानी के पुख्ता इंतजाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए भी उच्च अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश गए हैं।
