• सोनीपत में सड़कों पर घुमाया, चलाने के लिए ड्राइवर रखेंगे

हरियाणा के सोनीपत में मेयर चुनाव में एक ऐसा भी प्रत्याशी है, जिसने चुनाव चिह्न को ही अपनी सवारी बना लिया। निर्दलीय प्रत्याशी रमेश खत्री को ‘रोड रोलर’ चुनाव चिह्न मिला है, जिसके बाद उन्होंने एक रोड रोलर ही किराए पर ले लिया।

चुनाव प्रचार थमने तक रमेश इस रोड रोलर को अपने प्रचार में इस्तेमाल करेंगे, वहीं इसे चलाने के लिए एक ड्राइवर भी हायर किया जाएगा। फिलहाल, चुनाव प्रचार के लिए रमेश खुद सड़कों पर इस रोड रोलर को चला रहे हैं।

रमेश इससे पहले 12 चुनाव लड़ चुके हैं। लगभग सभी चुनाव में जमानत जब्त हुई, लेकिन जज्बा कायम है। करनाल विधानसभा से तत्कालीन सीएम मनोहर लाल खट्टर, नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी रमेश ने चुनाव लड़ा है।

निर्दलीय चुनाव लड़ रहे

रमेश खत्री ने बताया कि मेयर पद के लिए पहले दिन ही उन्होंने 2 सेट नामांकन पत्र भरे। चुनाव लड़ने के लिए समय से समाजवादी पार्टी से सिंबल नहीं मिल सका, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने का फैसला किया।

10 दिन के लिए बुक किया

रमेश ने आगे बताया कि निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उन्हें रोड रोलर का चुनाव चिह्न मिला। इसके बाद 29 अप्रैल से ही एक छोटा रोड रोलर बुक कर दिया, जिसका किराया 2500 रुपए प्रतिदिन है। 8 तारीख शाम 5 बजे तक वे इसे किराए पर रखेंगे।

ड्राइवर से चलवाएंगे रोड रोलर

रमेश का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से बड़ा रोड रोलर लाने की अनुमति मांगी थी, लेकिन अनुमति न मिलने के बाद प्रचार के लिए छोटा रोड रोलर लाना पड़ा। इसके चलाने के लिए उन्होंने एक ड्राइवर से भी बात की है। ड्राइवर ही प्रचार में इस रोड रोलर को चलाएगा।

इस बार 13वां चुनाव लड़ रहे

सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान गांव के रहने वाले रमेश खत्री (64) ने बीएससी, बीएड और वकालत की पढ़ाई की है। रमेश के परिवार में 2 बेटियां और एक बेटा है। तीनों बच्चों की शादी हो चुकी है। रमेश का कहना है कि इस बार वे 13वां चुनाव लड़ रहे हैं, सभी चुनाव में परिवार के सदस्य प्रचार करते हैं।

सबसे पहले पर्चा भरते हैं

रमेश का कहना है कि वे हर चुनाव में सबसे पहले नामांकन करते हैं। अब तक लड़े हर चुनाव में करीब 200-250 वोट मिले हैं। इन्हीं वोटरों का भरोसा बनाए रखने के लिए हर बार चुनाव लड़ते हैं। कम लोगों के जानने की वजह से ही हर बार जमानत जब्त हो जाती है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

विशेषज्ञों ने किसानों और आम नागरिकों को सलाह दी है कि वे तेज आंधी, बिजली गिरने और बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहें। खुले स्थानों पर सावधानी बरतने और मौसम संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की गई है। मौसम के इस बदलाव से आने वाले दिनों में हरियाणा में गर्मी और राहत के बीच उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।