• हरियाणा को अप्सेंट किया, क्या SYL लाएंगे, HPSC 90 रिक्त-पदों पर उठे सवाल

हरियाणा ब्रेकिंग न्यूज : जजपा के यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने नीट पेपर लीक एवं HPSC में 90 रिक्त पदों पर सवाल उठाए हैं। साथ ही छात्र संघ चुनाव को लेकर भी मांग उठाते हुए दिग्विजय बोले, हमने साल 2018 में आंदोलन का बीड़ा उठाया था। पूर्व सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में नोटिफिकेशन जारी हुआ था। उसे जारी नहीं करते हैं और छात्र संघ चुनाव नहीं करवाए गए तो छात्र तीन माह बाद बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

दिग्विजय बोले, आज हरियाणा के मुख्यमंत्री रूप बदलने लगे हैं। हरियाणा की पगड़ी पहनकर जो पंजाब में घूम रहे हैं। पगड़ी पहनना अच्छी बात है, परंतु उसकी जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है। वो जिम्मेदारी हैं SYL, क्या पंजाब की भाजपा के घोषणा पत्र में ये होगा कि बीजेपी या बीजेपी समर्थित सरकार पंजाब प्रांत में बनती है तो एसवाईएल का पानी हरियाणा के हक का पानी सतलुत यमुना लिंक नहर बनाकर हरियाणा के छोर तक पानी पहुंचाने का काम करेंगे।

वे पंजाब बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं और सीएम के पीछे अमला-जमला का खर्च हो रहा है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा को अप्सेंट कर दिया है। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष इस पर स्पष्टीकरण दे कि हम हरियाणा के हक का पानी देंगे।

HPSC में रिक्त पदों को लेकर करेंगे प्रदर्शन

दिग्विजय चौटाला बोले, HPSC में निकाली जा रही भर्तियों में 90 प्रतिशत पद रिक्त रखे जा रहे हैं। जब से आलोक एचपीएससी चेयरमैन बने हैं और तब से 35 प्रतिशत का पैरामीटर आया है। उसकी आड़ में पदों को रिक्त रखकर बड़ा सवाल पैदा कर दिया है। जो भर्ती हो रही है, उनमें भी बाहर के लोग शामिल है। सभी सामाजिक संगठन एकजुट होकर 20 मई को विद्यार्थियों के प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे।

सीआईए इंचार्ज नशा विक्रेता के रूप में सामने आया

दिग्विजय बोले, प्रदेश में निरंतर अपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। कभी यमुनानगर, गुरुग्राम व रोहतक में। अब डबवाली से सीआईए इंचार्ज नशा विक्रेता के रूप में सामने आ रहा है। लामबंद होकर हरियाणा बचाने होगा।

दिग्विजय बोले, जन-जन अभियान की कल रविवार को डबवाली हलके से शुरूआत अच्छी हुई है और 10 गांव कवर किए हैं। ये सफर 6 माह का है, जिसमें 1100 से ज्यादा गांव व 5 हजार से ज्यादा जलपान बैठकें होनी है। सामाजिक संगठन, खिलाड़ियों से मुलाकात होगी और जन-जन की आवाज को समझने का काम करेंगे।

इनेलो के प्रदर्शन पर दिग्विजय बोले, अलग खीर पका रहे

इनेलो द्वारा HPSC को लेकर कर रहे प्रदर्शन पर दिग्विजय बोले, छात्रों ने एक तिथि तय करके 20 तारीख को आंदोलन किया था। ये राजनीतिक स्टंट कर रहे हैं। अलग खीर पका रहे हैं और क्या हम उस दिन झंडा लेकर गए थे। ये राजनीतिक पब्लिसिटी पा रहे हैं। जनता एकजुटता चाहती है। 20 तारीख को इनकी पार्टी उन बच्चों के साथ लड़ाई लड़ती तो क्या ताकत नहीं मिलती। इनको अलग दिखाना है तो दिखा ले।