• कहा-यह क्रांतिकारी नहीं, भ्रांतिकारी हैं

पंजाब के नवनियुक्त प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने आज सीएम भगवंत मान के हलके धूरी में रैली की। इस मौके हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी मंच पर मौजूद रहे। सैनी ने मान पर तंज कसते हुए कहा कि चुटकुलों से काम नहीं चलता है। चुटकुलों से सिनेमा हॉल चलते हैं। काम करेंगे तो प्रदेश चलता है। यह क्रांतिकारी नहीं, भ्रांतिकारी हैं। जिन्होंने लोगों को भ्रमित करने का काम किया है।

लोगों ने कांग्रेस से पीछा छुड़ाने के लिए इन्हें चुना था, लेकिन इन्होंने भी लोगों को किया । यह किसानों की भूमि है। लेकिन सीएम ने यहां और पंजाब से दूरी बना ली है। पंजाब हंसता-खेलता था, उसे राजनीति में काम के मामले में पीछे कर दिया है।

हरियाणा में सारी फसलें MSP पर खरीदते हैं: सैनी

सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार सभी फसलों को MSP पर खरीदने का काम कर रही है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जो एमएसपी पर खरीद का काम करता है। अगर किसी का आपदा से नुकसान होता है तो उसकी भरपाई भी सरकार करती है। पंजाब में बाढ़ आई साढ़े सोलह हजार रुपये किसानों को दिए गए। यहां भी बाढ़ आई थी। किसानों की खराब हुई फसलों के लिए 20 हजार रुपये प्रति एकड़ देने का काम किया जाता है। केजरीवाल जब पंजाब का जहाज लेकर गुजरात गया तो वहां जाकर कहा किसानों को 50 हजार रुपये देने का काम किया है। क्या भगवंत मान ठीक हैं या केजरीवाल? इस बात पर विचार करने की जरूरत है। इन्होंने झूठ बोलने का काम किया।

कांग्रेस से पीछा छुड़ाने के लिए इन्हें चुना था

सैनी ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस से अपना पीछा छुड़वाने का काम किया था। केजरीवाल की सरकार दिल्ली में थी। इन्होंने बड़े-बड़े सब्जबाग दिखाने की कोशिश की। केजरीवाल ने सब्जबाग दिखाए। कांग्रेस ने खुद कुछ नहीं किया, लोगों को लगा कि इनकी सरकार करेगी। लेकिन कुछ नहीं किया।

अब चुनाव आने वाले हैं। बड़े-बड़े वादे लेकर खड़े हो जाएंगे। हरियाणा में हमारी सरकर को डेढ़ साल हमारी सरकार को हुए हैं। 217 संकल्प लिए थे। पहले ही साल में 62 पूरे किए हैं। 153 पर तेज गति से काम चल रहा है। हमारी सरकार ने तय किया था कि जिनकी आय 1.80 लाख से कम है, उनको 500 रुपये में सिलेंडर पहुंचाने का काम कर रही है।

हमारी सरकार ने बहनों को पेंशन देने के लिए 300 करोड़ रुपये बहनों के खातों में जमा करवाए। हमारी सरकार 48 से 72 घंटे में काम करती है।

मोहल्ला क्लीनिकों में नहीं हो रहा इलाज

हरियाणा सीएम ने आरोप लगाया कि मोहल्ला क्लीनिकों में लोगों को इलाज नहीं मिल रहा है। हमारे आयुष्मान और चिरायु योजना से लोगों को जोड़ा हुआ है। हम मोदी जी के सिपाही हैं। यहां युद्ध नशे के विरुद्ध अखबारों में लड़ा जा रहा है, लेकिन धरातल पर नहीं है।

बुजुर्गों को 2500 रुपये देने की बात कही थी। लेकिन जो 1500 रुपये नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम 3200 रुपये देने का काम कर रहे हैं। यहां उद्योगपतियों में भय है। उनका कारोबार यहां सुरक्षित नहीं है। जब हमारी सरकार बनेगी, किसान खुशहाल होगा, महिलाएं सशक्त होंगी। एक लाख 60 हजार सौंपे…।

कार्यभार संभलाने के बाद दिल्ली दौरे पर गए

इससे पहले केवल सिंह ढिल्लों ने 3 जून को अपना पदभार संभाला था। इसके बाद वह दिल्ली निकल गए थे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी के लगभग सभी सीनियर नेताओं से मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पार्टी प्रधान से मुलाकात की थी। इसके अलावा उन्होंने गुरुद्वारा बंगला साहिब में माथा टेका था। वहीं, आज वह रैली में शामिल होंगे। वह पहले ही साफ कर चुके हैं कि 2027 में पंजाब में बीजेपी की सरकार बनेगी।

धूरी की रैली इस वजह से भी अहम

बीजेपी ही नहीं, बल्कि सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए मालवा सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। इसकी वजह यह है कि 117 विधानसभा सीटों में से 69 सीटें इसी क्षेत्र से आती हैं। वहीं, संगरूर जिला इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पंजाब कैबिनेट के 16 मंत्रियों में से चार मंत्री सीधे इसी जिले से आते हैं।

सीएम भगवंत मान का हलका धूरी है, जबकि पार्टी प्रधान अमन अरोड़ा सुनाम से विधायक हैं। वहीं, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा दिड़बा और सिंचाई मंत्री बरिंदर गोयल लहरा से विधायक बनकर मंत्री बने हैं। संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज हैं।

नरिंदर कौर भराज सबसे कम संपत्ति वाली विधायक

वह एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक सबसे कम संपत्ति वाली विधायक नरिंदर कौर बनी थीं। 2024 में उन्होंने अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति 24,409 रुपये घोषित की थी। हालांकि, फरवरी 2026 में उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर मिला था। उनका कहना था कि बीजेपी की ओर से यह प्रस्ताव दिया गया था।