• बूथ पर सक्रिय टीम से मजबूत होगा संगठन

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के वरिष्ठ नेता दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को उकलाना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जेजेपी की बीएलए-2 बैठक में कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का संगठन जितना बूथ स्तर पर मजबूत होगा, उतनी ही मजबूती से जेजेपी प्रदेश में अपनी सरकार बनाने की दिशा में आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम का गठन कर संगठन को मजबूत करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश सरकार पर कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार, विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर), धार्मिक संस्थाओं के प्रबंधन और पेयजल जैसे कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला।

उन्होंने कहा कि विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान जेजेपी के सभी बीएलए-2 एवं बूथ कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें और प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर प्रत्येक पात्र मतदाता का सत्यापन सुनिश्चित करें।

नहीं कटना चाहिए पात्र मतदाता का नाम : दुष्यंत