- कुमारी सैलजा के करीबी, टिकट कटने पर नाराज हुए थे
हरियाणा के यमुनानगर से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी का सोमवार सुबह अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह उन्हें अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया।
राजपाल भूखड़ी 55 वर्ष के थे और कुमारी सैलजा के करीबी थे। लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे और वर्ष 2009 में साढौरा (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। इसके बाद टिकट कटने पर वो काफी नाराज हुए थे।
2009 में पहली बार विधायक बने
राजपाल भूखड़ी यमुनानगर के प्रमुख दलित नेताओं में गिने जाते हैं। उनका जन्म 19 मई 1971 को तत्कालीन अंबाला जिले (वर्तमान यमुनानगर क्षेत्र) के गांव भुखड़ी में हुआ।
राजपाल भूखड़ी का राजनीतिक सफर कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा रहा। वर्ष 2009 में साढौरा (एससी) सीट से उम्मीदवार बने और 47,263 वोट पाकर पहली बार विधायक बने। विधानसभा में उन्होंने किसानों, सिंचाई, सड़क, बिजली, शिक्षा और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दे उठाए।
साढौरा क्षेत्र में विकास कार्यों और जनता के बीच सक्रियता के कारण उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई।
