- स्टूडेंट्स की बात सुने प्रधानमंत्री
नीट पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर आमरण अनशन पर चल रहे सोनम वांगचूक और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पर दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बतापूर्वक लाठीचार्ज किए जाने का विरोध राजनीतिक दलों ही नहीं हरियाणवी कलाकार में भी नजर आने लगा है। हरियाणवी कलाकार युवाओं के स्पोर्ट में उतर आए हैं और रैपर एवं सिंगर ढांडा न्योलीवाला ने अपने सारे शो प्रोग्राम स्थगित कर दिए हैं।
हरियाणवी कलाकार देव कुमार देवा और ‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ फेम सिंगर अंकित बालियान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो जारी कर कहा, ये स्टूडेंट है और अपने मन की बात करना चाहते हैं। ये देश का भविष्य है और आज बच्चों के उज्जवल भविष्य की बात करने आए हैं। दिल्ली पुलिस इनको डरा-धमकाकर दबा रही है और लाठीचार्ज कर रही है, जो बहुत दु:खनीय है। कलाकारों ने ये भी कहा कि वे तबीयत खराब होने के कारण जंतर मंतर पर नहीं पहुंच सके।
सुनने की बजाय डंडे चलवा रही सरकार
कलाकार बोले, सरकार इनकी सुनने के बजाय डंडे चलवा रही है और पार्लियामेंट जाने को रोक रही है। इसी पब्लिक और युवाओं ने नेताओं को वोट देकर पार्लियामेंट तक भेजा है। अब तक देश के प्रधानमंत्री को सभी ने समर्थन किया है, लेकिन आज प्रधानमंत्री को इन स्टूडेंट के मन की बात को सुनना चाहिए और हल निकलना चाहिए।
छात्रों पर लाठियां बरसा रहे- संदीप आर्य
सूर्य नमस्कार कर दुनियाभर में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले संदीप आर्य ने वीडियो जारी कर कहा, जंतर मंतर पर लाठीचार्ज हुआ, वो दु:खद निंदनीय है। चाहे स्टूडेंट को चोट आई हो या पुलिसकर्मियों को। लेकिन स्टूडेंट की बात जायज है, क्योंकि देश में बार-बार पेपर लीक हो रहा है। इसका जिम्मेवार कौन है।
विद्यार्थियों की एक ही मांग है कि बार-बार पेपर लीक हो रहा है, इसका समाधान होना चाहिए। ये बात कहने पर स्टूडेंट पर लाठियां बरसा दी गई।
संदीप आर्य बोले, उनमें बिलकुल भी इंसानियत नहीं थी कि 15-15 साल के बच्चों पर लाठियां बरसा दी गई। एक तो हम देश को विश्वगुरु बनाने की बात कर रहे हैं तो दूसरी ओर स्टूडेंट पर ही लाठियां बरस रही है। क्या अपनी शिक्षा की बात रखना अपराध हो गया है। कब तक हमारे देश में ये अत्याचार होता रहेगा।
लाठियों से इसका हल नहीं होगा, संवाद से ही समस्या का समाधान निकलता है। छात्रों की आवाज दबेगी नहीं, अब और बुलंद होने वाली है। जय हिंद, जय भारत।
गुलजार ने कहा, बच्चों की मांगों को सुने
बता दें कि इससे पहले हरियाणवी कलाकार गुलजार छानीवाला ने वीडियो जारी कर समर्थन किया था और कहा था, प्रधानमंत्री जी मैं एक आम नागरिक के तरह आपसे निवेदन करता हूं कि जब जब आपने देश से कुछ सहयोग मांगा, वो हर किसी ने समर्थन किया है। कहा, अब आप भी सहयोग करे और बच्चों की मांगों काे सुने।
PM को हर समय देश ने समर्थन दिया
कलाकार देव कुमार देवा ने वीडियो जारी कर कहा, मैं प्रधानमंत्री से प्रार्थना करना चाहता हूं कि जब देश से समर्थन मांगा, तो आपको समर्थन दिया। लेकिन आज ये स्टूडेंट मन की बात जंतर मंतर पर वहां धरना व आमरण अनशन करके आपके तक पहुंचाना चाह रहे हैं, लेकिन आप नहीं सुन पा रहे। क्या कारण है मुझे पता नहीं। मैं एक छोटा सा हरियाणवी कलाकार के नाते आपसे अपने देश के प्रधानमंत्री से प्रार्थना करता हूं कि मेरे इन भाईयों की आप मन की बात सुने।
सरकार डरा-धमकाकर चुप करा रही- अंकित
कलाकार अंकित बालियान ने वीडियो जारी कर कहा, कल जो दिल्ली में घटना हुई, वो बहुत ही दु:ख की बात है। छात्रों पर लाठी-चार्ज हुआ और भाई बात छात्रों की नहीं है। सवाल लोकतंत्र का है। अगर छात्र सड़क पर उतरे हैं और कोई मुद्दा है। सरकार को उनकी बात सुननी चाहिए, न कि उनको डरा-धमकाकर चुप कराया जाए। उन पर लाठी-डंडे चलवा रही है।
और पुलिस प्रशासन हमारी सुरक्षा के लिए हैं, न कि हमें डराने के लिए हैं। जो ये नेता पब्लिक को, छात्रों को पार्लियामेंट में रोक रही है। इस पब्लिक और छात्रों ने ही वोट देकर पार्लियामेंट तक भेजे। सरकार से रिक्वेस्ट है कि जल्द से जल्द छात्रों का मुद्दा सुने और इसे हल करवाए। जय जवान, जय किसान।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इन दिनों नीट को लेकर आमरण अनशन पर चल रहे सीजेपी और सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा लीठीचार्ज एवं आंसू गैस के गोले बरसानें की घटना के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई को गलत बताया है। सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने भी स्टूडेंट का समर्थन किया है।
हरियाणवी कलाकारों द्वारा स्टूडेंट के समर्थन में वीडियो जारी करने के बाद अधिकांश लोगों ने कमेंट्स इसे सही बताया है और स्पोर्ट करने को कहा है। कुछ ने कमेंट में ये भी लिखा है कि आपने पहले क्यों नहीं आवाज उठाई, इतना सब कुछ होने के बाद बोल रहे हो।
