• यूजर का कमेंट-पंडित जी चमजे हो रखे हो, विकास बोले-मंत्री का क्या कसूर?

नीट पेपर लीक मामले में जंतर मंतर पर चले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और स्टूडेंट प्रोटेस्ट मामले में कहीं छात्रों पर कार्रवाई चल रही है तो कहीं भाजपा नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का स्वागत कर रहे हैं। इस बीच हरियाणवी कलाकार एवं सिंगर मासूम शर्मा के भाई विकास शर्मा ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को समर्थन करते हुए पोस्ट डाली है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हो गया है।

कलाकार मासूम शर्मा के भाई विकास शर्मा ने मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट डाली है, जिसमें लिखा वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान ने पिछले चार दशकों में देश के छात्र, युवाओं और नौजवानों व समाज के अंतिम व्यक्ति के लिए अहर्निश प्रयास किया है। देश की अखंडता व छात्र हितों के लिए अपने बड़ेपन का परिचय दिया। इस पोस्ट में लोगों ने कमेंट्स में लिखा-बड़ापन तब होता, जब नैतिकता के आधार पर खुद इस्तीफा दिया होता, लठ दे के इस्तीफा लिया है। अंधभक्ति उतरने लगी है और युवा जाग चुका है।

मामले में सिंगर मासूम शर्मा के भाई जींद के ब्राह्मणवास गांव निवासी विकास शर्मा ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बातचीत में बताया, देश में इतने करोड़ लोग हैं, कौन-कौन क्या कहेगा। कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं इतने कमेंट नहीं पढ़ा करता हूं और न ही पोस्ट डालता हूं। मैंने सोशल मीडिया चलाने को लड़का रखा हुआ है और वो ही चलाता है। मेरे फोन में कोई सोशल मीडिया चलता ही नहीं। ये मान लो कोई पटवारी भ्रष्टाचार कर दे तो उसमें डीसी का क्या दोष है?

मान लो कोई ग्राम सचिव भ्रष्टाचार कर दे तो डीसी क्या करेगा? डीसी अपनी कार्रवाई करेगी, उसे सस्पेंड कर देगा। उसमें डीसी का क्या दोष है? इब जो पेपर लीक हो गया, उसमें जो दोषी थे। उनको सरकार ने पकड़ लिए और उसमें फास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्रवाई चल रही है। उनको सजा मिलेगी। इसमें शिक्षा मंत्री का क्या दोष है बताओ?

ये सब राजनीति एजेंडा : विकास

विकास शर्मा ने ये भी कहा कि अगर आप गलत खबर छापेगो तो इसमें ग्रुप मालिक का क्या दोष है? मालिक कार्रवाई कर सकता है। ये सब राजनीति एजेंडा है और कुछ नहीं है। मैं मंत्री जी के पक्ष में हूं।

लोगों ने कमेंट्स में कहा, चमचो, देश को लूट लिया, शर्म करो

मासूम शर्मा के भाई विकास की डाली पोस्ट पर कुछ लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट्स में लिखा-पंडित जी लठ दे के इस्तीफा लिया है और चमचे हो रखे हो, ये तो मासूम का भाई है। मतलब एक घर में दो अलग-अलग स्टैंड रखने वाले इंसान, क्यूं बकवास करे है, सारा देश न लूट के खा गया।

कुछ ने कमेंटस में लिखा-दिखा दी अपने आली, चमचे? बायकॉट। किसी ने लिखा-फास्ट ट्रैक कोर्ट सुनवाई से नहीं, पेपर लीक माफियाओं को ही खत्म करना पड़ेगा। इसके लिए पहले शिक्षा मंत्री को हटाना होगा, जिसके सरंक्षण में ये हो रहा है। शर्म करो भाई कुछ तो।

छात्र के पक्ष में बोलने में क्या दिक्कत

जंतर मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट मामले में हरियाणा सिनेमा से जुड़ें अधिकांश कलाकार एवं सिंगर धरने के समर्थन में उतरे और वीडियो जारी किए। मगर सरकार व प्रशासन उस समय टॉयलेट व अन्य अस्थायी व्यवस्था भी नहीं उपलब्ध करवा पाई थी। इस पर कलाकारों ने रोष जताया था।

कलाकार एवं लेखक मुकेश जाजी का ये भी कहना था कि कोई बोले या न बोले। सरकार के खिलाफ नहीं, तो छात्र के पक्ष में बोलने में क्या दिक्कत है। चाहे गाने लिखना छूट जाए। हमसे ये छात्र पीटते देख रहा नहीं गया। मेरी मासूम भाई से बात तो नहीं हुई, पर ये किसी पर कोई दबाव नहीं है और स्वैच्छिक है। सब अपनी इच्छा से स्पोर्ट कर रहे हैं। सरकार कल कार्रवाई भी कर सकती है।

छात्राएं बोली-फिल्म देखने को 3-4 घंटे इंतजार किया

दूसरी ओर स्टूडेंट प्रोटेस्ट मामले में शुरू से लेकर अब तक हरियाणवी कलाकार एवं सिंगर मासूम शर्मा का बयान नहीं आया है और न ही कोई वीडियो आया। दो दिन पहले 25 जुलाई को महम चौबसी चबूतरे में आयोजित मीटिंग में आने को कहा था। उस समय तबीयत बिगड़ने की कहकर नहीं पहुंचे। कोई बयान न आने पर स्टूडेंट में काफी रोष का माहौल है।

एक वीडियो भी वायरल है, जिसमें जींद की छात्राएं कह रही है कि, कोई बड़ा कलाकार आगे नहीं आ रहा। जब मासूम शर्मा की फिल्म रिलीज हुई थी। उस समय खुद सोशल मीडिया पर आया और जगह-जगह प्रमोशन के लिए गया।

विद्यार्थियों ने उनका इतना साथ दिया कि उनकी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर 3-3 घंटे इंतजार किया और फिल्म देखी थी। क्या उनके पास जंतर मंतर पर जाने एक घंटे का टाइम भी नहीं है कि वे दिल्ली जाकर छात्रों को आश्ववासन दे। सब खुद स्टोरी लगा रहे हैं और इससे भविष्य के युवा को फायदा होगा। छात्राएं बोली, वो आ क्यों नहीं रहे? सब हमारा साथ दो, ये लड़ाई शिक्षा के लिए हैं।

मासूम शर्मा के गाने डिलीट हुए, खूब साथ दिया

दरअसल, जब कलाकार मासूम शर्मा के कई गाने गन कल्चर के चलते डिलीट हुए थे। उस समय मासूम शर्मा लगातार लाइव आकर वीडियो जारी करते और सरकार व शासन में आसीन पदाधिकारियों पर आरोप लगाए थे कि केवल उसी के ज्यादा गाने डिलीट किए जा रहे हैं। उस समय सोशल मीडिया पर लोगों ने मासूम शर्मा का खूब समर्थन किया था, पर आज वो स्थिति बिलकुल विपरित है।

हर कलाकार का कमेंट और बयान आ रहा है और हर किसी ने धरने पर जाकर समर्थन दिया, परंतु मासूम शर्मा का बयान न आने से लोगों में चर्चा का विषय बन गया है।