- बोले-कानून हाथ में लेने का अधिकारी नही, स्थानीय विधायक और सीएम से करते शिकायत
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में पार्षद दीपक यादव और नगर निगम के XEN के बीच चल रहे विवाद में अब केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर की एंट्री हो चुकी है। गुर्जर ने कहा कि किसी को भी कानून को हाथ में लेने का कोई हक नही है। पार्षद को अगर कोई परेशानी थी तो वो स्थानीय विधायक, नगर निगम कमिश्नर, मंत्री , सीएम किसी से भी शिकायत कर सकते थे। देश में लोकतंत्र है सबको अपने बात रखने का हक है लेकिन सरकारी ऑफिस पर ताला लगाना गलत है।
क्या है पूरा मामला
28 जुलाई को वार्ड-42 के निर्दलीय पार्षद दीपक यादव ने बल्लभगढ़ नगर निगम जोन कार्यालय में पहुंचकर नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (XEN) डालचंद शर्मा के कार्यालय के बाहर जंजीर और ताला लगाकर उसे बंद कर दिया। उनका कहना था कि वार्ड-43 में सुषमा स्वराज कॉलेज से लेकर तिरखा कॉलोनी की गली होते हुए तिगांव रोड तक मुख्य सीवर लाइन डालने का कार्य स्वीकृत हुआ था।
करीब 15 दिन पहले इस कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया था और ठेकेदार को वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गया था। वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद 4 दिन के भीतर काम शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी मौके पर कोई काम शुरू नहीं हुआ।
नगर निगम में धरना जारी
एक्सईएन डालचंद के साथ कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में बुधवार से कर्मचारी नगर निगम मुख्यालय पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने कामकाज बंद कर धरना दे रहे है। उनकी मांग की है कि पार्षद पवन यादव ने एक अधिकारी के साथ गलत बर्ताव किया है। कर्मचारियों ने मांग की है कि पवन यादव के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया जाए।
मंत्री गुर्जर बोले कानून को हाथ में लेने का हक नही
इस मामले पर बोलते हुए केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश में लोकतंत्र है। सबको अपनी बात रखने का पूरा हक है। लेकिन किसी को कानून हाथ में लेने का हक नही है। उन्होंने कहा कि अगर पार्षद को कोई शिकायत थी कि पहले स्थानीय विधायक और उच्च अधिकारियों से मिलना चाहिए था। लेकिन इस तरह से ताला लगाना वह गलत है।
जनता की हक की लड़ाई लड रहा हूं
पार्षद पवन यादव ने कहा कि वो जनता के हक की लड़ाई लड़ रहे है। लोग काम शुरू ना होने के कारण परेशानियों का सामना कर रहे है। लेकिन अधिकारी अपनी मनमानी कर रहे है। उन्होंने कहा कि आगे भी वो जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
पुलिस कर रही है मामले की जांच
इस मामले को लेकर XEN डालचंद की तरफ से पुलिस को शिकायक दी गई है। जिसकी जांच बल्लभगढ़ एसीपी अशोक कुमार के द्वारा की जा रही है। एसीपी ने कहा कि पुलिस दोनों पक्षों को सुन रही है। दोनों की तरफ से बयान दर्ज कराए गए है। जांच में जो भी सामने आएगी उसी के अनुसार कार्रवाही की जाएगी।
