- महिपाल समाज का गौरव, व्यक्तिगत टिप्पणी बर्दाश्त नहीं
इनेलो नेता अभय चौटाला की ओर से शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को लेकर दिए गए बयान के बाद हरियाणा की सियासत के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी विवाद गरमा गया है। अभय चौटाला ने एक बयान में महिपाल ढांडा को जाट समाज पर कलंक बताया था। इस टिप्पणी पर ढांडा खाप ने कड़ा रोष जताते हुए महिपाल ढांडा के समर्थन में एकजुटता दिखाई है।
महिपाल ढांडा उनके भाई हैं और उनके सम्मान से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
देवव्रत ढांडा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी राजनीतिक दलों और नेताओं को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन राजनीतिक मतभेदों को व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप तक नहीं ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अभय चौटाला की टिप्पणी से समाज में रोष है और ढांडा खाप महिपाल ढांडा के सम्मान के साथ पूरी तरह खड़ी है।
महिपाल ढांडा के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि महिपाल ढांडा के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। खाप इस मामले पर सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर अपनी आवाज उठाती रहेगी। उन्होंने अभय चौटाला से अपने बयान पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। अभय चौटाला की टिप्पणी के बाद अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में विवाद बढ़ता दिखाई दे रहा है।
