• सीएम पर हमला- पंजाब में जाकर झूठ बोलते हैं, सभी मुख्यमंत्रियों को पछाड़ा

जींद में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं जजपा नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अभी 38 साल का होने के कारण स्वयं GEN-G हूं। भाजपा ने जिन 30 प्रतिशत मतदाओं की अनदेखी की थी, उन्होंने अपनी ताकत दिखा दी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर झूठ बोलकर आते हैं। प्रदेश में ऐसी कोई परियोजना नहीं, जिसे हमारे वर्तमान मुख्यमंत्री ने बनाया हो।

अपने दो साल के कार्यक्रम में नायब सिंह सैनी पंजाब के जितने दौरे कर चुके है, उतने किसी मुख्यमंत्री ने नहीं किए। उन्होंने बृहस्तिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बात कही।

केवल ब्यूरोक्रेसी ही सुरक्षित

दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आज प्रदेश में कोई भी व्यक्ति अपराधियों की पहुंच से दूर नहीं। न जाने किस के पास कब फिरौती का फोन आ जाए। नेता और व्यापारी ही नहीं आम आदमी भी बदमाशों के खौफ में जी रहा है। हां अब तक ब्यूराक्रेसी बदमाशों की पहुंच से दूर है, जिस दिन किसी अफसर से फिरौती मांगी जाएगी, तब देखेंगे पुलिस क्या करेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और डीजीपी हर रोज कानून व्यवस्था मजबूत बनाने का दावा करते हैं। जबकि एक दिन भी ऐसा नहीं जाता, जब किसी से रंगदारी या फिरौती न मांगी जाए। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद सरेआम उसका कबूलनाम भी करते है। प्रदेश प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी है।

हम ठेका प्रथा के खिलाफ

दुष्यंत चौटाला ने कहा कहा हम शुरू से ही ठेका प्रथा के खिलाफ रहे हैं। जब हम भाजपा के साथ सत्ता में थे, हमारे प्रयास पर ही कौशल रोजगार योजना शुरू हुई। जिसमें प्रदेश के योग्य और गरीब युवकों को बिना किसी भेदभाव के नौकरी मिली।