- इन विषयों पर होगी चर्चा
जननायक जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता रवि आहूजा ने बताया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 18 सितंबर को हिसार प्रवास के दौरान नलवा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे। बैठक आजाद नगर स्थित मनवार रिसॉर्ट में आयोजित होगी।उन्होंने बताया कि बैठक में दुष्यंत चौटाला विशेष रूप से बीएलए-2 कार्यकर्ताओं और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। इस दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता सूची में आवश्यक सुधार करवाने संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
