• नेता बोले-राज्यसभा चुनाव ने साबित किया पार्टी किसी की ‘बी’ टीम नहीं

हरियाणा के जींद में शहीदी दिवस पर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) युवा सम्मेलन चल रहा है। जिसे रैली का रूप दिया गया है। राज्यसभा चुनाव के बाद हो रही इस रैली को पार्टी का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। रोहतक में 25 सितंबर 2025 देवीलाल जयंती के बाद इनेलो का यह दूसरा बड़ा सियासी आयोजन है।

इनेलो ने रैली के लिए नरवाना हलके को चुना। क्योंकि पूर्व सीएम स्व. ओमप्रकाश चौटाला ने नरवाना से 5 बार चुनाव लड़े थे। इनेलो के रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह का चौ. देवीलाल से भी नाता था। युवा सम्मेलन के जरिये वक्ताओं ने कहा कि नौकरियों के लिए कठोर सरकारी क्राइटेरिया बनाकर पक्की नौकरियों से दूर रखा जा रहा है, जबकि HKRN के जरिये बेहद कम वेतन पर काम कराया जा रहा है।

वक्ताओं ने राज्यसभा में इनेलो के स्टैंड को बड़ा संदेश बताया। कहा कि इनेलो ने साबित कर दिया है कि वो किसी पार्टी की बी टीम नहीं है। नेताओं ने कहा कि 2029 में अभय चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे, के नारे लगाए। डबवाली से इनेलो विधायक अर्जन चौटाला, आदित्य देवीलाल, सुनैना चौटाला, कर्ण चौटाला व पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, पूर्व मंत्री संपत सिंह, उमेद लोहान, कुरुक्षेत्र से तनुजा समेत अन्य नेता पहुंचे हैं। अभय चौटाला भी कुछ देर में संबोधित करेंगे।

अर्जुन चौटाला बोले-भगत सिंह का देवीलाल से नाता

रानिया से इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल का शहीद-ए-आजम भगत सिंह से पुराना नाता था। जब भगत सिंह पर पहला केस लगा, तब देवीलाल भी स्वतंत्रता संग्राम में कूदे थे। शहीद भगत सिंह की शिनाख्त के लिए जिन 5 लड़कों को खड़ा किया गया, उनमें से एक देवीलाल भी थे।

अर्जुन बोले, 100 के नोट पर फोटो लगे तो शहीद भगत सिंह की लगे

रानियां विधायक अर्जुन चौटाला बोले, मैं और की तरह अंग्रेजों की तरह इनको भगाने की बात नहीं करूंगा। सिर्फ सामाजिक लड़ाई लड़ना चाहता हूं। शहीद भगत सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने का काम किया। शहीद भगत सिंह आज होते तो हमें यहीं कहते कि सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने का काम करे। देश के प्रधानमंत्री मोदी अपनी फोटो पर 100 के नोट पर फोटो लगवाना चाहते हो। मगर 100 के नोट पर फोटो लगे तो शहीद भगत सिंह पर लगे।

सुनैना बोली, युवाओं को विदेशों से बेड़ियों में जकड़कर लाया गया, प्रधानमंत्री चुप रहे

सुनैना चौटाला बोली, हमारे दोनों युवा विधायकों ने विधानसभा में डंका बजा रखा है। 23 मार्च के दिन तीन युवाओं की शहादत हुई थी और पूरे देश में आजादी का ज्वाला बना। आज के दिन नया आगाज होगा और युवाओं ने भाजपा की उलटी गिनती शुरू कर दी है। ये ज्वाला हरियाणा ही नहीं देशभर में आंदोलन का रूप लेगी।

सुनैना बोली, भाजपा के कुशासन से आजादी दिलाने का काम करेगी। अंग्रेजों के समय में युवाओं के साथ बेदर्दी हुई और आज भाजपा के राज में भी ऐसा हो रहा है। युवा रोजगार के लिए विदेश गए और उनको बेड़ियों में जकड़कर वापस लाया गया। मगर देश के प्रधानमंत्री चुप रहे और युवाओं के साथ अन्याय होता रहा।

उमेद लोहान ने धुरंधर फिल्म से की तुलना

उमेद लोहान ने राज्यसभा चुनाव की तुलना धुरंधर फिल्म से कर दी और कहा- धुरंधर वन में सुभाष चंद्रा को जीताने का काम किया और धुरंधर टू में कर्मवीर बौद्ध को कांग्रेस विधायकों ने हराने का जो षडयंत्र रचा था, वो फैल हो गया। इसका श्रेय अभय चौटाला को ही जाता है कि वोट नहीं डाले। नहीं तो वो भी हार गए होते।

विधायक खरीदकर कांग्रेस-बीजेपी का गला घोंटा

पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा बोले, आजादी के बाद भी ये नहीं पता था कि गरीब बिना छत के रह जाएंगे और युवा रोजगार बिना रह जाएंगे। बीजेपी ने राज में आने पर कहा था कि तिजोरी का धन खोल देंगे, पर कुछ नहीं किया।

माजरा ने मंत्री कृष्ण बेदी पर भी निशाना साधा और कहा-एक वोट के अंतर से भी हार-जीत हो जाती है। ये समय बताएगा और अहंकार ठीक नहीं है। हरियाणा प्रदेश का हर नागरिक शर्मशार महसूस करने लगा। विधायक बेचने वाली कांग्रेस व खरीदने वाली भाजपा ने लोकतंत्र का गला घोंटा। किसानों को बहकाया। 22वीं किस्त में शर्ते लगाकर मात्र 9 करोड़ किसानों को योजना का लाभ दिया है। चुनाव होने के बाद पीला कार्ड काट दिए गए। पेंशन काट दी गई और इनकी लड़ाई लड़ी। एसवाईएल का मुद्दा उठाया।

एचएसएससी हरियाणा के युवाओं को योग्य तक नहीं मानता : कर्ण चौटाला

कर्ण चौटाला बोले, ग्राम सचिव, असिस्टेंट प्रोफेसर या पेपर लीक होते हैं, ये केवल ऑफिस से ही लीक होते हैं। पेपर लीक तो छोड़ो, युवाओं को योग्य तक नहीं माना जाता। करीब 6 हजार भर्ती ऐसे हैं, जिनके पेपर हो चुके और उम्मीदवरों ने पास किया, पर उनको एचएसएससी योग्य नहीं मानता।

शहीद भगत सिंह ने अपने लिए नहीं, ब्लकि देश के लड़ाई लड़ी है। मकसद है कि युवा कैसे कामयाब हो। कांग्रेस व बीजेपी ने युवा को पीछे धकेलने का काम किया है। धर्म-पात या राजनीति से ऊपर उठकर काम करना पड़ेगा। युवाओं को विधानसभा व लोकसभा तक पहुंचाने का काम करेंगे।