• मौजूदा सांसद का काम जनता तय करेगी, पीएम के बर्थडे पर जलाएं जाएंगे दीपक

सिरसा लोकसभा सीट से पूर्व MP एवं पूर्व आईआरएस​​​​​​, भाजपा नेता सुनीता दुग्गल ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने देश सेवा में कोई अवकाश नहीं लिया और उनके जन्मदिन पर लोगों को उनके बारे में बताया जाएगा। हर जिले का जिलाध्यक्ष, प्रभारी, भाजपा के सभी नेता व कार्यकर्ता देशभर में दीएं जलाकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाएंगे।

रविवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने पंजाब चुनाव को लेकर कहा कि, पंजाब के लोगों ने कांग्रेस की सरकार देखी है और आम आदमी पार्टी की सरकार देखी है। उन्होंने पड़ोसी राज्य में जो विकास देखा है और उनकी कोशिश व इच्छा है कि हरियाणा की तरह पंजाब का विकास होना चाहिए। अकाली दल गठबंधन चर्चा के सवाल पर कहा उन्होंने कि, अभी कोई गठबंधन नहीं हुआ है, वो चर्चा ही है।

फाइनली जो सामने आएगा, उस पर सीनियर नेता निर्णय लेंगे। कार्यकर्ता कटिबद्ध है। सभी नेता प्रधानमंत्री से समय-समय पर मिलते रहते हैं और वे पक्ष-विपक्ष के लोगों से मिलते रहते हैं। किसी भी मुलाकात को निर्णायक नहीं मान लेना चाहिए।

सांसद ने कैसा काम किया, कैसे नहीं कर रही, वो समय बताएगा : सुनीता

सांसद रहते विकास करवाने एवं विपक्षी सांसद के होते जिले का विकास में पिछड़ने के सवाल पर पूर्व सांसद दुग्गल बोली कि, हर सांसद का काम करने का अपना-अपना तरीका होता है। मेरा जो तरीका है, वो मैंने अपने तरीके से काम किया। मौजूदा सांसद जो हैं, वो कैसा काम कर रही हैं और कैसे नहीं कर रही। वो तो आगे समय ही बताएगा और जनता उसे तय करेगी।

17 को लगाएंगे रक्तदान शिविर

पूर्व सांसद दुग्गल ने बताया, 17 सितंबर को दीए जलाएंगे और इस दिन रक्तदान शिविर लगाएं जाएंगे। देश के प्रधानमंत्री ने बिना अवकाश लिए त्याग दिया है। हर जरूरतमंद के लिए योजनाएं लागू की है। पूरे प्रदेश में रक्तदान शिविर लगेगा। यह महिला एवं बाल विकास विभाग के जरिए इसका आयोजन किया जाएगा।

दो विधानसभा चुनाव में मिली हार तो लोकसभा जीता

गौरतलब है कि, सुनीता दुग्गल दो बार विधानसभा चुनाव हार चुकी हैं। सबसे पहले उन्होंने साल 2014 में रतिया से बीजेपी की टिकट पर पहला चुनाव लड़ा। मगर इसमें मात्र 453 वोटों से हार हुई थी। उस समय रतिया से इनेलो उम्मीदवार प्रो.रविंद्र बलियाला जीते थे। अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। साल 2019 में सुनीता दुग्गल सिरसा लोकसभा सीट से सांसद चुनी गईं।

साल 2024 में अशोक तंवर को टिकट दिए जाने से दुग्गल की सांसद की टिकट कट गई। मगर बाद में उन्हें रतिया से विधानसभा चुनाव लड़वाया गया, लेकिन दूसरी बार भी रतिया से हार गईं। दूसरी बार उन्हें कांग्रेस के जरनैल सिंह ने 21 हजार से ज्यादा वोटों से हराया।