हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिहार दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। वह वहां आज होने वाले नई नीतीश कुमार की नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

सीएम सैनी चंडीगढ़ एयरपोर्ट से सुबह 9.10 मिनट पर इंडिगो की फ्लाइट से रवाना हुए हैं। सीएम कार्यक्रम में करीब डेढ़ बजे तक रहेंगे। शाम 4 बजे उनकी चंडीगढ़ वापसी होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सीएम नायब सैनी ने 8 विधानसभा सीटों पर रैली और जनसभाएं की थीं, जिसमें से सभी सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशियों को जीत मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *