हरियाणा की कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी शनिवार को भिवानी पहुंची। उन्होंने भिवानी के पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने माइनिंग फंड से विभिन्न पंचायतों को ट्रैक्टर, ट्राली व पानी के टैंकर भेंट किए। वहीं इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लिया।
कुरुक्षेत्र में राहुल गांधी के पहुंचने और कांग्रेसी जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देने पर श्रुति चौधरी ने चुटकी लेते हुए कहा कि इस पर क्या टिप्पणी करनी। कांग्रेस पार्टी अभी तक तो संभली नहीं। आगे तो जैसे कहते हैं ना नेचर का कोर्स है, ऐसे चलते जाएंगे। जब तक बिल्कुल फुस होकर अपने आप जैसे पतझड़ होकर सूख जाता है और अपने आप गिर जाता है। वही हाल होगा कांग्रेस का। कांग्रेस पार्टी के पास कोई मुद्दे नहीं हैं।
विपक्ष बना रहा बेवजह मुद्दा
श्रुति चौधरी ने कहा कि विपक्षी दल बेवजह इस योजना को मुद्दा बनाए हुए है। राज्यों का वीबी जी राम जी योजना में 40 प्रतिशत शेयर किया जाना कोई नई बात नहीं है। क्योंकि विभिन्न केंद्रीय योजनाओं में राज्यों का अनुपात 60:40 पहले भी रहता है। योजना के विभिन्न चरणों में यह अनुपात घटता-बढ़ता रहता है।
