- राज्यसभा सांसद सुभाष बराला का पूर्व सीएम पर हमला
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला आज (रविवार को) फतेहाबाद पहुंचें। उन्होंने यहां बीजेपी जिला कार्यालय में किसान श्रमिक सम्मेलन में बतौर मुख्य वक्ता भाग लिया। सम्मेलन में केंद्रीय बजट में किसानों व मजदूरों के लिए की गई घोषणाओं की जानकारी दी गई। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा ने की।
सम्मेलन में पूर्व विधायक दुड़ाराम, हरकोफैड के चेयरमैन वेद फूलां, एग्री इंडस्ट्रीज के चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
इस दौरान मीडिया से बातचीत में सुभाष बराला ने पूर्व सीएम पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि लंच डिप्लोमेसी के जरिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया है। कांग्रेस टुकड़ों में बंटी हुई है। हर नेता अपना अपना शक्ति प्रदर्शन करने में लगा हुआ है। मनरेगा का नाम बदलने को लेकर राहुल गांधी के भड़काऊ अभियान की देश और हरियाणा में पोल खुल चुकी है।
