• HOA के अंडर में करेगी काम, IG जेल को भी जिम्मेदारी

हरियाणा ओलिंपिक एसोसिशन (HOA) के अंतर्गत हरियाणा कोर्फबॉल एसोसिएशन का गठन किया गया है। प्रदेश में कोर्फबॉल खेली को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई इस एसोसिएशन के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी बीजेपी विधायक देवेंद्र अत्री को दी गई है। अत्री उचाना कला से भाजपा विधायक हैं। वहीं जेल विभाग के आइजी संजय सिंह को एसोसिएशन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी तरह से अंकित श्योराण और सतगुर सिंह उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवीन कुमार को एसोसिएशन का सचिव पूर्व सरपंच रविंद्र सांगवान और प्रदीप कुमार को संयुक्त सचिव का जिम्मा सौंपा गया है।

क्या होता है कोर्फबॉल खेल

कोर्फबॉल एक अनूठा, मिश्रित-लिंग वाला टीम खेल है, जो बास्केटबॉल और नेटबॉल से मिलता-जुलता है। इसमें 8 खिलाड़ियों की दो टीमें (4 महिला और 4 पुरुष) 3.5 मीटर ऊंचे बिना नेट वाले बास्केट (कोर्फ) में गेंद डालकर गोल करती हैं। यह खेल 1902 में नीदरलैंड में शुरू हुआ था, जिसमें शारीरिक संपर्क सीमित होता है और लिंग समानता पर जोर दिया जाता है।