- मुर्दाबाद के नारे लगाए, पेंशन-नौकरी के मुद्दे पर घेरेगे की तैयारी
- 20 विधायकों ने भी सवाल लगाए
हरियाणा विधानसभा बजट सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11.00 बजे से शुरू होगी। कांग्रेस ने सरकार को पेंशन और नौकरी सहित कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी है।
इसी को लेकर आज सत्र से पहले कांग्रेस ने पैदल मार्च शुरू निकाला है। एमएलए हॉस्टल से सभी कांग्रेस विधायक सुबह दस बजे विधानसभा तक पैदल मार्च निकाल कर विधानसभा पहुंचे। इस मार्च का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया।
उधर, आज तीसरे दिन की कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल के साथ होगी। इस दौरान कांग्रेस और सत्तापक्ष बीजेपी के 20 विधायकों ने सवाल लगाए हैं। इसके अलावा पूर्व रेसलर और कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने भी सदन में खिलाड़ियों को लेकर सवाल लगाया है। सेशन में सरकार की ओर से दी जाने वाली 13 कैटेगरी की पेंशन का मुद्दा भी गूंजेगा।
कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा का खेल मंत्री से सवाल: थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक कुमार अरोड़ा ने खेल विभाग से जुड़ा सवाल लगाया है। उन्होंने खेल मंत्री गौरव गौतम से सवाल किया है कि क्या थानेसर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ज्योतिसर तथा किरमच गांव में खेल स्टेडियम का निर्माण करने का कोई प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। यदि हां, तो इस प्रस्ताव के कब तक कार्यान्वित किए जाने की संभावना है?
कांग्रेस विधायक बलराम दांगी ने सिंचाई मंत्री से पूछा प्रश्न : वहीं कांग्रेस विधायक बलराम दांगी (महम) ने सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री से संबंधित सवाल सदन में लगाया है। उन्होंने पूछा है कि क्या यह तथ्य है कि महम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी गांवों में बाढ़ तथा जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार द्वारा पाइपलाइन परियोजना के लिए लगभग 102 करोड़ रुपए का अनुमान तैयार किया गया है।
कांग्रेस विधायक शीशपाल ने पेंशनरों की संख्या पूछी: कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला (कालांवाली) ने राज्य में 31 अगस्त, 2024 के अनुसार वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, निराश्रित इत्यादि श्रेणियों के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की श्रेणी-वार संख्या कितनी है। क्या 31 जनवरी, 2026 तक उक्त संख्या में कोई बदलाव हुआ है; यदि हां, तो उसका श्रेणी-वार विवरण क्या है। इस अवधि के दौरान जिन लाभार्थियों की पेंशन बंद की गई, उनका श्रेणी-वार विवरण तथा बंद किए जाने के कारण क्या हैं?
कांग्रेस विधायक विनेश ने स्विमिंग पूल की जानकारी मांगी: पूर्व रेसलर और कांग्रेस विधायक विनेश (जुलाना) ने भी सदन में खिलाड़ियों से संबंधित एक सवाल लगाया है। विनेश ने पूछा है कि क्या गांव रामराय में स्विमिंग पूल हेतु दो एकड़ भूमि दान दी गई थी। क्या वहां स्विमिंग पूल निर्माण का कोई प्रस्ताव विचाराधीन है। यदि नहीं, तो उसके क्या कारण हैं?
