• चश्मे वालों की नींद उड़ी

भिवानी में जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने एचकेआरएन में नौकरी लगाने की वायरल वीडियो का जवाब देते हुए कहा कि एचकेआरएन का पोर्टल पिछली सरकार में हम लेकर आए थे। उस समय दो पॉलिसी बनाई गई थी, एक डायरेक्ट भर्ती और दूसरा अनुबंध पर लगे कर्मचारियों को समायोजित करना।

बहुत से एक साथी समायोजित नहीं हो पा रहे। उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा, जो सालों से कच्चे कर्मचारी लगे हुए हैं। उनके लिए टेलीफान करके उनका रजिस्ट्रेशन करवाना क्या कोई गुनाह है।

हमारे कहने से काम होते है, गाली देने से नहीं

दिग्विजय ने कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा मैं अधिकारियों को फोन करूं और उनके अनुरोध करूं। किसी से गाली देकर बात कि क्या। मैंने रिक्वेस्ट की कि इसका एचकेआरएन में करवा दें, यह आपके यहां नौकरी लगा हुआ है। इसमें क्या गुनाह है। इन चश्मे वालों को नींद नहीं आ रही, हमारे काम हो रहे हैं। हमारे कहने से काम होते हैं, गाली देने से काम नहीं होते। आप एसपी लेवल के अधिकारी को भद्दी गालियां निकालोंगे तो क्या काम होंगे। इनको व कांग्रेसियों को खाना हजम नहीं हो रहा।

किसी को दर्द हो तो दवाई ले ले

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अगर एचकेआरएन में रजिस्ट्रेशन करवाना गुनाह है, तो यह गुनाह में 100 बार करूंगा। किसी को दर्द हो तो अच्छे डॉक्टर को दिखाकर दवाई ले ले, मेरे पास इलाज नहीं हैं। ये लोग मेंटली हासिए पर जा चुके हैं। इनेलो वाले तो विशेष तौर पर। कल से कह रहे हैं कि नौकरी लगनी है, तो इनसे संपर्क करें।

क्या कोशिश करना गुनाह है। जिस प्रदेश में युवा आबादी बेरोजगार है, उसके लिए प्रयास करना कोई गुना है। मेरे पिता और मेरे दादा इस काम के लिए 10-10 साल की कैद काट आए। उनकी पार्टी को अपनी पार्टी बताने वाले लोग आज मुझ पर सवाल उठा रहे हैं। जिनकी टिकटें भी तय होती हैं, बीजेपी के दफ्तर से वे मुझ पर सवाल उठा रहे हैं।

ये तो 2024 में हमें मारकर सोए थे

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि अगर पूरे हरियाणा में किसी के रजिस्ट्रेशन में जो पहले से लगा हुआ है, उसको कोई समस्या आ रही है, तो हमारे पाए आए। हम बात करेंगे और प्रयास करेंगे। हमारे पास लोग आ रहे हैं। ये तो हमें मारकर सोए थे, 2024 में यह सोचकर सोए थे कि ये तो कभी गर्दन भी नहीं उठाएंगे।

ये हमारे बैकग्राउंड को नहीं जानते। ये लोग तो एक-दो दिन निकलते हैं और फिर बिलों में घुस जाते हैं। हम लोगों में रहते हैं, जो काम करेगा, उसकी चर्चा होगी।

वीडियो हो रहा वायरल

बता दें कि दिग्विजय चौटाला की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दिग्विजय चौटाला फोन पर बात करते हुए दिख रहे हैं। जिसमें वे सामने वाले को कहते दिख रहे हैं कि “मैंने एक वॉट्सएप किया है, इसका एचकेआरएन में करवाना था। इस वीडियो को लेकर दिग्विजय चौटाला को ट्रोल किया जा रहा है।