• पुलिस कार्रवाई चेंज कर रही

हरियाणा में बढ़ते क्राइम पर जजपा के यूथ प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि आज हरियाणा मर्डर में देश की राजधानी बन गया है और क्राइम में मिर्जापुर जैसा बन गया है। अगर हरियाणा में ऐसे हालात रहे तो हरियाणा से बदमाश नहीं, मुख्यमंत्री नायब सैनी जाएंगे।

जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने आज जींद दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि हरियाणा मर्डर के मामले में भारत की राजधानी बन गया है। आज हरियाणा क्राइम के मामले में मिर्जा पुर बन गया है। अगर हरियाणा में ऐसे ही हालात रहे तो हरियाणा से बदमाश नहीं, हरियाणा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जाएंगे।

दिग्विजय बोले-सीएम के नाक के नीचे हो रही गुंडागर्दी

वहीं, हांसी की घटना पर बोले कि हरियाणा के गृह मंत्री, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नाक के नीचे गुंडागर्दी बढ़ रही है। सरेआम जिम ट्रेनर को 10 गोलियां मारी गई। हरियाणा में कोई भी ऐसा दिन नहीं जाता, जिस दिन कोई वारदात ना हो। हरियाणा प्रदेश के अंदर लूटपाट चोरी और मर्डर जैसी संगीत घटनाएं हर रोज बढ़ने का नाम ले रही है।

एडीजीपी ने दिया जवाब

वहीं, वीरवार को सिरसा पहुंचे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) संजय कुमार ने मर्डर वाली घटना या क्राइम पर कहा कि हरियाणा में पिछले 5 सालों में क्राइम रेट कम हुआ है। इसका कारण है कि पुलिस ने अपनी कार्रवाई चेंज कर दी है। अगर किसी ने पुलिस पर गोली चलाई तो पुलिस ने गोली चलाकर ही जवाब दिया है।

पुलिस की ओर से राज्य स्तरीय “ड्रग डी-एडिक्शन अवेयरनेस प्रोग्राम” की शुरूआत सिरसा जिले से की गई। यह अभियान 15 दिन चलेगा। सीडीएलयू में आयोजित प्रोग्राम में एडीजीपी संजय कुमार बतौत मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने नशा रोकने एवं सहयोग के लिए अपील की और पुलिस से कहा, इसमें यदि किसी पुलिस कर्मचारी की भूमिका कहीं मिली तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस शामिल मिलेगी तो सख्त कार्रवाई होगी

एडीजीपी संजय कुमार बोले कि सिरसा के विश्वविद्यालय से नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए सभी को सहयोग के लिए अनुरोध किया है। किसी भी कर्मचारी या पुलिस कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत हो तो उसके लिए आश्वासत किया है कि उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद है और पूरा विश्वास है कि पुलिस अपने निजी हितों को दरकिनार कर काम करेगी, समाज हित में काम करेगी।

बढ़ते क्राइम पर बोले अधिकारी

बढ़ते क्राइम पर एडीजीपी ने बोलते हुए कहा कि हरियाणा का पिछले 5 साल का अपराध का आंकड़ा देखेंगे तो पता चल जाएगा कि हर क्राइम या सीरियस क्राइम में डाटा कम होता जा रहा है। खासकर महिलाओं के विरुध अपराध में भारी कमी आई है। साल 2022 से 2026 में अपराध में भारी कमी आई है। इसका कारण ये है कि पुलिस अपनी कार्रवाई को चेंज कर रही है और सरकार हमें सोर्स उपलब्ध करवा रही है।

उन्होंने कहा कि डायल 112 के आने से रिस्पांस क्राइम काफी खत्म हुआ है। पहले शिकायत आती थी कि कंट्रोल रूम में फोन किया तो बंद था। ये शिकायत बंद हो गई। पिछले तीन-चार साल में काफी अपराधी पकड़े हैं। अपराधियों ने पुलिस पर गोली चलाई हैं तो पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई हैं। उसमें कुछ अपराधी घायल हुए तो कुछ की मौत भी हुई।

आईपीएस-नेताओं के विवाद पर बोले एडीजीपी

आईपीएस और नेताओं के विवाद पर एडीजीपी संजय कुमार बोले कि ये प्रजातंत्र है और नेताओं का अपना कार्यक्षेत्र होता है। ऐसा नहीं कि हर किसी के साथ ऐसा हो। कभी-कभार ऐसा हो तो उसे हम सुलझा लेते हैं।

प्रतिबंधित दवाइयों को एनडीपीएस एक्ट में लाने को लिखा पत्र

मेडिकल नशा पर रोक के सवाल पर एडीजीपी संजय बोले, जो नशीली प्रतिबंधित दवाइयां है, उनके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा हुआ है कि इनको एनडीपीएस एक्ट में लाया जाए। जल्द इसका समाधान हो जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन का भी सहयोग लेते हैं।