हरियाणा भाजपा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने रेवाड़ी में एक बार फिर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष सत्ता नहीं मिलने के कारण अब सरकार के साथ देश का भी विरोध करने लगा है। जब तक उन्हें राज नहीं मिलेगा वह विरोध करते रहेंगे। राज उन्हें अब मिलेगा नहीं, इसलिए विपक्ष जीवनभर असंतुष्ट ही रहेगा।

उन्होंने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन कार्यक्रम के तहत माजरा एम्स से प्रगति पदयात्रा और रेजांगला पार्क रेवाड़ी में वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

बोले- पहली बार नहीं हो रहा SIR

उन्होंने कहा कि देश में एसआईआर पहली बार नहीं हो रहा है। पहले कांग्रेस के राज में हुआ। एक बार अटल बिहारी वाजपेयी के समय में भी हुआ। यह चुनाव आयोग का काम है। आयोग की गाइडलाइन के अनुसार हम केवल सहयोग कर रहे है। देश के डुप्लीकेसी एक बड़ी समस्या बन रही थी।

बूथ कैप्चरिंग, मृत लोगों के वोट डालना और पूर्वोत्तर में घुसपैठियों की बड़ी समस्या थी। भारत के रियल वोटर की पहचान, डिलिट करना और डिपोट करना। इसलिए बड़ी संख्या में घुसपैठिए देश छोड़ रहे हैं।

नदीं में दूषित पानी पर किया जा रहा काम

उन्होंने कहा कि साहबी नदीं में दूषित पानी के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह, राव इंद्रजीत सिंह, राव नरबीर सिंह और स्थानिय विधायकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उम्मीद है, चर्चा के बाद जल्द इसका समाधान होगा। इससे पहले इस मामले को किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिस कारण वर्षों से सह समस्या चली आ रही है।

इस मौके पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डॉ. कृष्ण कुमार व अनिल यादव जिला प्रधान वंदना पोपली, सतीश खोला, डॉ. कविता गुप्ता व चेयरपर्सन विनिता पीपल इत्यादि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।