• कहा-किसी से नहीं लिया एक पैसा

डबवाली बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा और कालांवाली से बीजेपी के पूर्व चेयरमैन उम्मीदवार रहे टिशू प्रधान से कंट्रोवर्सी खुलकर सामने आ गई है। बीजेपी जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा ने आज शनिवार को कालांवाली रेस्ट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस की और परिवारवाद व भ्रष्टाचारा के आरोपों पर सफाई दी।

जिलाध्यक्ष रेणू ने मीडिया को दिए बयान में कहा, मेरे समाज का यहां एक घर है, जिसमें चार घर है, बाकी सारा मेरा परिवार है। सबने मेरा साथ दिया। सेवा के माध्मम से काम किया। वर्ष 1994 में मैंने पार्षद का चुनाव लड़ा और जीता। कोई कहे कि ब्राह्मण समाज से पार्षद बनी तो ये गलत है। मंडी के लोगों के साथ मेरा भाईचारा था, सबने सहयोग दिया। यहां की नगर पालिका अध्यक्ष को हराया था और कांग्रेस का राज था।

जिलाध्यक्ष बोली, देवर को संगठन ने पद दिए है। मेरे जिलाध्यक्ष बनने से उनका (घनश्याम) नाम था। सीएम विंडो का मेंबर बनाया था। संगठन से उनको पहले ही पद मिले थे। भ्रष्टाचार आरोपों पर रेणू शर्मा ने कहा, आरोप कुछ भी लग सकते हैं। आज तक न मुझे ये पता कि मार्केट कमेटी में क्या हो रहा है तो न ये पता कि डी-प्लान का पैसा कहां से आता है। ये काम न मैंने किया तो न करने दूंगी। यहां सरपंच बैठे हैं तो इनसे पूछ लो। इन्होंने डी-प्लान का पैसा लिया था तो कितना कमीशन लिया।

 

रेणू शर्मा बोली, नहीं पता डी-प्लान का आगे कैसे होता काम

रेणू शर्मा बोली, जो लोग कहते हैं, उन्होंने किया है। डी-प्लान के काम का पता है, पर ये नहीं पता कि आगे कैसे होता है। न मेरे देवर ने पैसा नहीं लिया। किसी को कुछ नहीं बनाया। मायके से ज्यादा मैं यहां रही हूं और गांव में पूरा सहयोग मिलता है। इस दौरान उनके साथ बीजेपी नेता पूर्व सांसद चरणजीत रोड़ी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिशू प्रधान बोले, मुझे तवज्जों नहीं मिली

इस बारे में टिशू प्रधान ने कहा, मैंने भी डबवाली जिलाध्यक्ष की प्रेस कांफ्रेंस देखी है, जिसमें उन्होंने आरोपों पर सफाई दी है। डबवाली संगठन में परिवारवाद के आरोप शुरू से लग रहे हैं। मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है। मुझे संगठन में जिलाध्यक्ष रेणू शर्मा की ओर से तवज्जों नहीं दी गई। ऐसा चुनाव के बाद ज्यादा हुआ है। चुनाव में इस तरह की दिक्कत नहीं थी। इसी बात से मुझे शिकायत थी। कई बार देखा जा सकेगा। अब तो परिवारवाद ही देखने को मिलता है।