- पूछा-राम मंदिर क्यों नहीं गए
आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के ढाई साल (सटीक रूप से 891 दिन) पूरे होने पर केजरीवाल ने दावा किया कि देश के ‘नंबर दो’ नेता अमित शाह आज तक एक बार भी रामलला के दर्शन करने अयोध्या नहीं गए।
केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा केवल चुनाव जीतने और सत्ता हथियाने के लिए भगवान राम के नाम का दुरुपयोग करती है, लेकिन जब उनके चरणों में आशीर्वाद लेने की बात आती है, तो इनके पास समय नहीं होता।
केजरीवाल के अमित शाह से वो 5 सवाल
आप आज तक राम मंदिर क्यों नहीं गए? (यह देश की जनता पूछना चाहती है।)
क्या आपका भगवान राम के दर्शन करने का मन नहीं करता?
क्या आपका राम मंदिर जाने का मन नहीं करता?
क्या आपको भगवान राम के आशीर्वाद की जरूरत नहीं है?
सबसे अहम प्रश्न– क्या आप रामचंद्र जी को भगवान मानते भी हैं?
“राम को भगवान मानते, तो चढ़ावे की चोरी नहीं करते”
मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर भी भाजपा को घेरा
केजरीवाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे में हुई कथित चोरी को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, “ये लोग भगवान राम को भगवान मानते ही नहीं हैं। अगर मानते, तो इन्हें अंदर से डर लगता कि सर्वव्यापी भगवान इनकी चोरी देख रहे हैं। इन्हें कोई डर नहीं है, ये खुलेआम चोरी कर रहे हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि भगवान ने इन्हें 21 राज्यों और केंद्र में सरकार बनाने का मौका दिया, लेकिन अमित शाह भगवान का धन्यवाद करने ₹101 का प्रसाद चढ़ाने तक नहीं गए। यह हर सनातनी के दिल को दुखाने वाली बात है।
“AAP ही देश की एकमात्र सच्ची सनातनी पार्टी”
केजरीवाल ने खुद पर लग रहे ‘चुनावी सनातनी’ होने के आरोपों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी को देश की इकलौती सच्ची सनातनी पार्टी बताया। पंजाब और दिल्ली सरकारों के कामों की फेहरिस्त गिनाते हुए उन्होंने कहा कि…
पंजाब के हर शहर में भव्य ‘भजन संध्या’ का आयोजन किया जा रहा है।
पटियाला में काली माता मंदिर का पुनरुद्धार और लव-कुश का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है।
दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों को अयोध्या, खाटूश्यामजी, हरिद्वार और मथुरा-वृंदावन की मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई।
गरीबों के लिए अच्छे स्कूल, अस्पताल (मोहल्ला क्लीनिक) और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना ही असली सनातन है।
इन्हें भगवान भी दंड देंगे और जनता सरकार बदलकर भी
राम मंदिर घोटाले की जांच के लिए बनी SIT के समय विस्तार (Extension) पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि यह सब जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए है। यह फर्जी SIT और फर्जी FIR असली चोरों को बचाने के लिए बनाई गई है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या चंदा चोरों को पाप लगेगा? तो केजरीवाल ने कहा, “चंदा चोरों का तीन स्तरों पर नाश होगा। पहला- सर्वशक्तिमान भगवान राम खुद इन्हें ऐसा दंड देंगे जो इन्होंने सपने में भी नहीं सोचा होगा। दूसरा- कानूनी दंड, जिसके लिए जनता को उत्तर प्रदेश और केंद्र से यह सरकार बदलनी होगी, क्योंकि मौजूदा सरकार इन्हें कभी सजा नहीं देगी। तीसरा- सामाजिक बहिष्कार, जैसा बार एसोसिएशन ने किया, वैसा ही पूरा समाज इन चंदा चोरों का बहिष्कार करे।”
अंत में केजरीवाल ने अमित शाह से अपील करते हुए कहा, “मैं गृहमंत्री जी से निवेदन करूँगा कि राजनीति छोड़िए, आज के बाद कम से कम एक बार भगवान राम के दर्शन करने अयोध्या जरूर जाएं।”
निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि नागरिकों को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना एमसीजी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा नियमों के उल्लंघन, फर्जीवाड़ा, कर्तव्य में लापरवाही अथवा पद के दुरुपयोग को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी इस प्रकार के मामलों में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
