- बाेले- सरपंच-ठेकेदार ने गली बनाई ऊंची; जेई-एसडीओ फोन कर लेते है बंद
सिरसा में जजपा नेता सचिन सिंगला के घर में बरसाती पानी घुस गया और रातभर से पूरा परिवार परेशान है। घर में काफी नुकसान हो गया है। जजपा नेता सचिन सिंगला ने वीडियो जारी कर आरोप लगाए कि सरपंच और ठेकेदार ने मिलीभगत कर गली को ज्यादा ऊंचा लेवल पर बना दी है। इस वजह से गांव का पानी सीधा उनके घर में आता है। पड़ोस के चार-पांच घरों में भी ऐसी समस्या है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला बड़ागुढ़ा क्षेत्र के गांव फग्गू का है और बुधवार शाम को आई बारिश के बाद गांव में जलभराव हो गया है। तलाब ओवरफ्लो है। इस बारे में पंचायत विभाग व प्रशासन को अवगत कराया, पर किसी ने संज्ञान नहीं लिया। ऐसे में हताश होकर सचिन सिंगला ने घर के हालात का वीडियो जारी, जिसमें जेई व एसडीओ पर गंभीर आरोप लगाए।
तलाब ओवरफ्लो, गांव में जलभराव
सचिन सिंगला ने दैनिक भास्कर एप से बातचीत में बताया, कल बुधवार को गांव में बारिश हुई थी। इसके चलते गांव का तलाब ओवरफ्लो हो गया और गांव में जलभराव हो गया। यह बारिश का पानी उनके घर में घुस आया और दो फुट तक पानी आ गया है। पूरे घर में करीब डेढ से दो लाख रुपए का नुकसान है। पास के चार-पांच घरों में भी ऐसा हाल है और उनके घर भी जलभराव में खराब होने की स्थिति में हैं। सचिन वीडियो जारी कर बोले, इस बारे में पंचायत राज के जेई व एसडीओ को अवगत करवाया था। जेई व एसडीओ ने फोन उठाने तक बंद कर दिए। पंचायत राज विजिलेंस को भी शिकायत की। मगर किसी ने उनकी कंप्लेंट पर संज्ञान नहीं लिया। इसका नतीजा उसे व उसके परिवार को भुगतना पड़ रहा है। सिरसा डीसी को भी दो बार वीडियो भेजकर समस्या से अवगत कराया, उनसे बहुत मिन्नतें की, अब तो सुन लो।
आरोप-घर आकर धमकी देते
सचिन भावुक होकर आरोप लगाते हुए बोले, सरपंच, ठेकेदार, जेई व एसडीओ उसे डराते-धमकाते हैं। उसके घर में पानी घुसने से काफी नुकसान है, उसकी भरपाई की जाए। डायल 112 पर फोन किया था।
पानी निकासी का प्रबंध को कहा था, पर नहीं किया
सचिन बोले, पड़ोसियों के कहने पर गली बनाने पर सहमति दी थी। गांव के सरपंच और ठेकेदार ने ये गली ऊंची बनाकर बनाई है और उस समय कहा था कि पानी निकासी के स्लॉप आदि बनाकर प्रबंध कर देंगे। दिक्कत नहीं आएगी। ऐसा कुछ नहीं किया। डेढ साल उसे सरकारी कार्यालयों में चक्कर काटते बीत गए। सरपंच उसके घर आकर उस पर दबाव बनाता है और ठेकेदार धमकी देता है। गांव के हालात बहुत बुरे हैं। अब उसके मरने-जीने पर बात आ गई है।
डेढ साल पहले बनाई थी गली
सचिन सिंगला ने दैनिक भास्कर एप की टीम से बताया, इस गली का निर्माण डी-प्लान के तहत हुआ है। सरकार ने काफी बजट दिया है, परंतु ये काम सही ढंग से नहीं हुआ। उनके घर के पास टी-प्वाइंट है और यहां से गली को दो फुट ऊंचा उठाकर बना दी गई। सभी ने उस समय विरोध किया था, पर किसी ने संज्ञान नहीं लिया।
गांव में सीवरेज लाइन बिछा दी गई है, परंतु चेंबर यानी मेन हॉल नहीं बनाए गए हैं। इस कारण बस स्टैंड से लेकर गांव का लगभग बरसाती पानी उनके घर की ओर आता है। उनके घर में पहले कभी पानी नहीं आया। मगर इस बार पांच घरों में पानी घुस गया। इस गली को बने हुए डेढ साल बने हुए हो गए। तब से ही उनके घर का बुरा हाल है।
