• मोबाइल देख बोले- लाइव चला लो, मैं डरता नहीं

हरियाणा के बहादुरगढ़ से BJP एमएलए प्रत्याशी ने पार्टी को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक कार्यक्रम में प्रदीप कौशिक ने कहा- विधायक राजेश जून भाजपा को समर्थन देकर भी कमजोर बना रहा है। सारे जिले की पार्टी को खा जाएगा, फिर क्या करेंगे।

एक युवक के हाथ में मोबाइल देखकर कौशिक ने कहा, लाइव चला लियो बेशक। मैं डरता नहीं हूं। पूरी साजिश का पर्दाफाश किया जाएगा। पार्टी को समर्थन देकर जो भाई कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं, वो तानाशाही नहीं चलेगी। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

बहादुरगढ़ से 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश कौशिक को निर्दलीय प्रत्याशी राकेश जून ने करीब 41 हजार वोटों से हराया था। इसके बाद उन्होंने भाजपा को समर्थन दे दिया था। सीएम सैनी भी एक सभा में उन्हें भाजपा का आदमी बता चुके हैं।

मैं डरता नहीं, बेशक लाइव चला लो

राकेश जून पर आरोप लगाते हुए दिनेश कौशिक का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिनेश कहते हैं- मैं अपनी हर बात पर कायम हूं। किसी से डरने वाला नहीं हूं। एक युवक के हाथ में मोबाइल देखकर कहा, मैं डरता नहीं, बेशक लाइव चला लो।

संगठन को कमजेर कर रहे

कौशिक ने आरोप लगाया कि निर्दलीय विधायक राकेश जून भाजपा का समर्थन लेकर संगठन को कमजोर कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। जून नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी पर दबाव बनाने का प्रयास करते हैं। अकेले विकास कार्यों का उद्घाटन कर उसका श्रेय लेना तानाशाही मानसिकता को दर्शाता है।

आयुष्मान रिकॉर्ड में गड़बड़ की

दिनेश कौशिक ने आगे कहा- विधायक ने आयुष्मान योजना और ईएसआई पैनल से जुड़े रिकॉर्ड में गड़बड़ी की गई है। अस्पताल का रिकॉर्ड पेट्रोल पंप पर रखकर जलाया गया है। हालांकि कौशिक ने इन आरोपों के समर्थन में कोई डॉक्यूमेंट पब्लिक नहीं किया।

विधायक पर छापा पड़ने वाला था

कौशिक ने दावा किया कि विधायक पर छापा पड़ने वाला था। अगर, किसी ने गलत काम किया है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जानकारी मुख्यमंत्री और पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाई जाएगी।

विधायक जून ने लगाए थे चेयरपर्सन पर आरोप

विधायक राजेश जून ने भाजपा पार्षदों के साथ नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी पर भाजपा पार्षदों की अनदेखी करने, कांग्रेस समर्थित पार्षदों को प्राथमिकता देने और संगठन को कमजोर करने के आरोप लगाए थे। अब बहादुरगढ़ भाजपा प्रत्याशी दिनेश कौशिक ने खुद सरोज राठी के साथ मामले पर विधायक पर कई आरोप लगाए हैं।

चेयरपर्सन बोलीं- बिना भेदभाव काम किया

नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि उन्होंने बिना किसी भेदभाव के करीब 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए हैं। 45 करोड़ रुपये के कार्य होने हैं, इसके साथ ही 42.5 करोड़ रुपए की जलनिकासी परियोजना तैयार है। नगर परिषद से एक भी गलत बिल पास नहीं होने दिया जाएगा।