• रोहतक में भूपेंद्र हुड्डा बोले- राम मंदिर में चोरी नहीं डाका, सुप्रीम कोर्ट करें जांच

रोहतक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के घोटाले लगातार सामने आ रहे है। कांग्रेस ने 1966 से लेकर 2014 तक केवल 70 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ा था, लेकिन भाजपा ने महज 12 साल में ही कर्ज को साढे 5 लाख करोड़ रुपए कर दिया।

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा जो कर्ज ले रही है, उसका 90 प्रतिशत हिस्सा ब्याज भरने में चला जाता है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने जो धान खरीदा, वो धान नहीं है, गेंहू गायब हो गया। बैंक से ही पैसा गायब कर दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा की नीयत व नीति कैसी है।

राम मंदिर में चोरी नहीं डाका पड़ा

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राम मंदिर का भाजपा चढ़ावा ही खा गई। निपेंद्र मिश्रा ने कहा कि मंदिर में चोरी नहीं हुई बल्कि डाका डाला गया है। आरएसएस का सर संघचालक बोल रहा है कि ऐसा कर्म पहले कभी नहीं हुआ। इस मामले की सु्प्रीम कोर्ट के जज की सुपरविजन में जांच कमेटी बननी चाहिए।

राम की भाजपा कैसे बनी ठेकेदार

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राम सबका है। भाजपा कैसे ठेकेदार बन गई। भाजपा को उसकी ठेकेदारी ही लेकर बैठ गई। कांग्रेस ने कभी राम मंदिर का विरोध नहीं किया। भाजपा केवल राजनीतिक बात कर रही है। अगर चोरी नहीं हुई, तो क्यों सफाई देनी पड़ रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच होनी चाहिए।

करोड़ों लोगों की आस्था को पहुंची ठेस

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राम मंदिर में चोरी से करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है। मामले में दोषी चाहे कोई भी हो, उसे सजा मिलनी चाहिए। मामले में पीएम नरेंद्र मोदी को भी बोलना चाहिए, क्योंकि वो देश के जिम्मेदार व्यक्ति है।

पंजाब से पहले हरियाणा अपने हक का पानी ले

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राजस्थान को पानी देने को लेकर समझौते की बात करने वाले पहले पंजाब से अपने हक का पानी तो लेकर आए। पाइप लगाकर पानी देने की बात हो रही है, लेकिन पाइप के जरिए हरियाणा को उसके हक का पानी पंजाब से भी मिलना चाहिए।

चैनत गांव के लोगों से किया धोखा

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि चैनत गांव के लोगों को भाजपा ने धोखा दिया है। पहले टी लगवाई क्यों, लगवाई तो उसे हटाया क्यों, दोषी अब तक पकड़ा क्यों नहीं गया। भाजपा केवल मामले में राजनीति करके लोगों की भावना से खिलवाड़ कर रही है।

इथेनॉल से इंजन हो रहे खराब

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इथेनॉल की काफी शिकायत आ रही है। इससे गाड़ियों के भी इंजन खराब हो रहे है। कल ही गांव से फोन आया कि खेत में इंजन खराब हो गया। इससे गाड़ियों की एवरेज भी कम होगी। वहीं, जमीन अधिग्रहण पॉलिसी पर कहा कि कांग्रेस सरकार में पॉलिसी बनी, तो किसी ने विरोध नहीं किया, लेकिन भाजपा की नीयत ही काम करने की नहीं है।