• कॉकरोच MLA कहने पर उड़ाया था मजाक

दिल्ली में जंतर-मंतर पर आमरण अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को समर्थन देने के लिए चौटाला परिवार की दोनों पार्टियों जननायक जनता पार्टी (JJP) और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) में होड़ मच गई।

गुरुवार रात को रानिया से इनेलो MLA अर्जुन चौटाला ने वीडियो जारी किया। जिसमें कहा-कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को सबसे पहले इनेलो की ओर से समर्थन दिया गया था। मैं शुक्रवार को जंतर मंतर पर पहुंच रहा हूं। इसके बाद इनेलो नेताओं ने दोपहर 2 बजे का समय तय करने की पोस्ट डाली।

कुछ देर बाद जजपा ने भी पोस्ट जारी कर 2 बजे का ही टाइम रखा दिया। इसके बाद इनेलो ने 4 बजे का टाइम रखा। शुक्रवार को अर्जुन चौटाला के पहुंचने से पहले ही पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला अपने भाई दिग्विजय चौटाला के साथ दिल्ली धरने पर पहुंच गए। अर्जुन चौटाला 5 बजे के बाद धरने पर पहुंचे।

अर्जुन चौटाला ने पहले भी खुद को कॉकरोच जनता पार्टी का पहला विधायक कहा था। जिसका मजाक उड़ाते हुए दिग्विजय ने कहा कि अब इनेलो के पास एक ही विधायक रह गया है।

इस लड़ाई में हम सब साथ, 20 को भी यहां पहुुंचेंगे

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला जंतर मंतर धरने में मौजूद सीजेपी कार्यकर्ताओं से बोले कि जनहित की इस लड़ाई में आपने इतने दिनों तक मुहिम चलाई। अब तो यही आग्रह कर सकते हैं कि इस लड़ाई को सब मिलकर आगे लेकर चलेंगे। मगर, सेहत संपूर्ण है और आप नुकसान ना कर लें। हम आपके साथ खड़े हैं। 20 जुलाई को संसद मार्च में हरियाणा की हिस्सेदारी अहम होगी। अभिजीत दीपके के इस संघर्ष में हम पूरी तरह साथ हैं।

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार मेहरबान

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि एक नहीं अनेक बार पेपर लीक की बात सामने आई है और एविडेंस भी सामने आए हैं। मगर, आज तक इसके विरुद्ध न सख्त कानून बनाने का काम सरकार ने किया और न ही ऐसे लोगों को पकड़ने का, जिन्होंने देश के युवाओं से भविष्य से खिलवाड़ किया है। मांग करते हैं कि इसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो और जो लोग इसमें संलिप्त है, उनकी छुट्‌टी करने का काम करे।

शाम 5ः30 बजे धरने पर पहुंचेः इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला अपनी टीम के साथ शाम साढ़े 5 बजे धरने पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वांगचुक के साथ कुछ समय बिताया। उन्होंने बताया कि वह बहुत पहले ही इस आंदोलन को समर्थन दे चुके हैं। विधानसभा में भी युवाओं के मुद्दे उठा रहे हैं।

आगे भी लड़ाई में साथ देंगेः अर्जुन ने कहा-युवाओं की यह लड़ाई जायज है। पेपर लीक से युवाओं का भरोसा व्यवस्था से उठा है। युवा बदलाव ला सकते हैं, इसलिए इनेलो हमेशा युवाओं को आगे आने का मौका देता है। पार्टी और वह खुद आगे भी लड़ाई में साथ देंगे।

अर्जुन ने खुद को बताया था कॉकरोच विधायक

इनेलो विधायक अर्जुन चौटाला ने सबसे पहले कॉकरेज जनता पार्टी को समर्थन किया था। तब वीडियो जारी कर चौटाला ने कहा था कि वह कॉकरोचों के पहले विधायक हैं। वहीं, इस पर जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने वीडियो जारी कर अर्जुन चौटाला पर सियासी तंज कसते हुए कहा था कि हमारी एक पुरानी पार्टी इनेलो से एक विधायक कम हो गया है, इस बात का हमें दु:ख है। इनेलो के एक विधायक ने कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन दिया है, जो अभी नई-नई बनी है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहा धरना

CJP की ओर नीट मामले में कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन चल रहा है। वहां जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक पिछले करीब 18 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। अब कई अभिनेता और अभिनेत्रियों ने समर्थन किया। इनमें सोनाक्षी सिन्हा की काफी चर्चा हो रही है।