• पुलिस ने कांग्रेसी सांसदों को हिरासत में लिया

पेपर लीक मामले में धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के कई नेता पीएम आवास के पास धरने पर बैठ गए हैं। इनमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई कांग्रेसी नेता शामिल हैं।

कांग्रेसी पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन के बीच भारी संख्या में पुलिस पहुंची। इस दौरान पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी के अलावा कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

कांग्रेस का यह प्रदर्शन बेहद सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेताओं के पीएम आवास से 100 मीटर दूर पहुंचने के बाद मीडिया को जानकारी दी गई।

उधर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन जारी है। यहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद हैं।

आज के बड़े अपडेट्स

  • CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा, ‘हम संसद मार्च आज इसलिए नहीं निकाल रहे हैं, क्योंकि इस सरकार और पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है। इन्हें छात्रों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन हमें है।’
  • सोनम वांगचुक 24वें दिन भी अनशन पर हैं। सोमवार को उन्होंने कहा था- पुलिस की बर्बरता देखने के बाद अपना अनशन जारी रखूंगा।
  • NDA संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि पेपर लीक मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए। दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी।
  • राहुल ने कहा कि इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के अलावा पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दें और छात्रों से माफी मांगें। इस मामले में जवाबदारी तय होनी ही चाहिए।
  • दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को सोनम वांगचुक को मेदांता शिफ्ट करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि मेदांता उनके इलाज के लिए डॉक्टरों का एक पैनल बनाएगा। कोर्ट ने यह आदेश उनकी पत्नी गीतांजलि अंगमो की याचिका पर दिया है।