- दूसरी- प्रदर्शनकारियों से केस वापसी, तीसरी- मुआवजा
कॉकरोच जनता पार्टी ने शनिवार को आंदोलन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जितेंद्र सिंह के साथ प्रवक्ता सौरभ दास, आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका ऐलान किया। सौरभ दास ने कहा कि जंतर-मंतर मौजूद सभी प्रदर्शनकारी अब अपने घर लौट जाएं।
रांका ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सरकार से 3 बार बातचीत हुई। हमारी तीनों मांगें मान ली गई हैं। इनमें धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सभी केस वापस लिए जाएं और नीट पीड़ितों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए शामिल हैं।
इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर आते ही जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। राष्ट्रगान गाया। इस दौरान नीट पेपर लीक के बाद जान गंवाने स्टूडेंट्स के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
सौरव-आशुतोष ने कहा- सीजेपी को बदनाम करने की कोशिश की गई
सवाल: विपक्ष ने आपका साथ दिया, उनको रोल को कैसे देखते हैं।
जवाब: हम लोग श्रेय के लिए नहीं लड़ रहे थे। हमारी लड़ाई बच्चों के लिए थी। राजनीतिक पार्टियों का धन्यवाद करते हें जिन्होंने देश के नागरिक के तौर पर हमारा साथ दिया है। जिन पार्टियों ने अपने लेवल पर लड़ाई लड़ी। उनका स्वागत है। युवाओं को जगाने में सीजेपी का रोल रहा है।
सवाल: क्या सीजेपी भविष्य में पार्टी बनाएगी
जवाब: हमारी शुरुआत जवाबदेही को लेकर शुरू हुई थी। युवाओं का मुद्दा काफी बड़ा है। खासतौर पर शिक्षा से जुड़ा है। हम ऐसा सिस्टम बनाना चाहते हैं जो सरकार को जवाबदेह बना सके।
सवाल: दिल्ली पुलिस ने कहा- पाकिस्तान से कनेक्शन मिले हैं
जवाब: इसमें फॉरेन फंडिंग का कोई रोल नहीं है। विदेश मंत्रालय ने भी स्पष्ट किया है।
सवाल: आपने जो वेबसाइट बनाई उसमें पुलिसवालों की फोटो है, उसमें उपद्रवी की फोटो भी डाली जाएगी।
जवाब: हमने जो वादे किए हैं, उसे पूरा करेंगे। आगे की रणनीति बाद में तय करेंगे।
केंद्रीय मंत्री नड्डा ने कहा- प्रदर्शनकारी अपना आंदोलन खत्म करें
नड्डा ने कहा, “मित्रों, आज सौरव के साथ हमारी तीसरी बैठक हुई। आज भी लंबी बातचीत हुई। उन्होंने चार पॉइंट दिए और उनकी मांगों पर चर्चा हुई। सबसे पहली मांग थी कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। वहीं, पांच बिंदुओं के प्रस्ताव पर हमारा कहना है कि परीक्षा सुधार के लिए चिंतन करेंगे और फिर इन्हें इसकी जानकारी देंगे।”
नड्डा ने कहा, “सरकार ने मांगों को मान लिया है। मेरा निवेदन है कि प्रदर्शनकारी अपना आंदोलन खत्म करें।” इसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया और कहा, “सरकार ने हमारी मांगें मान ली हैं। इसलिए हम तुरंत प्रदर्शन खत्म करने की अपील करते हैं। आगे की जानकारी बाद में देंगे।”
सौरव दास ने कहा- सरकार के साथ एक ड्राफ्ट भी साझा किया
सौरव दास ने कहा, हमने सरकार के साथ एक ड्राफ्ट भी साझा किया है। इसे लिखित में मंगलवार तक देने का आश्वासन मिला है। एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग पर भी सहमति बनी है। यह राशि पीड़ित परिवारों को दी जाएगी। हमने सरकार के सामने पांच बिंदुओं का प्रस्ताव रखा है। शिक्षा सुधार पर चर्चा के लिए चार हफ्ते बाद फिर बैठक होगी। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि NEET से जुड़े आत्महत्या के मामलों में पीड़ितों के परिवारों को सम्मानजनक मुआवजा दिया जाएगा।
आशुतोष रांका ने कहा- हमारी तीनों मांगें मान ली हैं
CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा- पिछले कुछ दिनों में सरकार से तीन बार बातचीत हुई। हमारी तीन मांगे थी- धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, प्रदर्शनकारियों पर हुए केस वापस और भविष्य में कोई एक्शन न लिए जाएं। तीसरी डिमांड मृतकों को एक करोड़ मुआवजा देने की थी। आज कुछ देर पहले धर्मेन्द्र प्रधान जी ने इस्तीफा दे दिया। हमारी पहली मांग पूरी हो गई है। दूसरी मांग प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR हटाने की थी, जिसे भी सरकार ने मान लिया है। 15-20 केस दर्ज हुए हैं, उनकी कॉपी सरकार हमारे साथ साझा करेगी। यह कॉपी तीन-चार दिन में मिल जाएगी। भविष्य में CJP की टीम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
