- वित्त विभाग ने जारी किया नियुक्ति आदेश
हरियाणा सरकार ने हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) के चेयरमैन पद पर नई नियुक्ति करते हुए मोहन लाल बड़ौली को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वित्त विभाग द्वारा 24 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है।
यह नियुक्ति 18 अप्रैल 2024 को जारी पूर्व आदेशों का स्थान लेते हुए प्रभावी होगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि चेयरमैन के पद से संबंधित सेवा शर्तें एवं अन्य नियम अलग से जारी किए जाएंगे। इस नियुक्ति को राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के संचालन और नीति निर्धारण के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
राज्यपाल ने दी नियुक्ति को मंजूरी
वित्त विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हरियाणा के राज्यपाल ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौेली को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज का चेयरमैन नियुक्त किया है। यह नियुक्ति 18 अप्रैल 2024 को जारी पूर्व आदेशों को निरस्त करते हुए की गई है।
वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना
यह अधिसूचना 24 जुलाई 2026 को चंडीगढ़ से हरियाणा सरकार के वित्त विभाग द्वारा जारी की गई। अधिसूचना पर हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (वित्त) अरुण कुमार गुप्ता के हस्ताक्षर हैं। इसके साथ ही विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए हैं।
सेवा शर्तें अलग से होंगी जारी
सरकार ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि मोहन लाल कौशिक की नियुक्ति से संबंधित वेतन, भत्ते, कार्यकाल और अन्य सेवा शर्तों की विस्तृत जानकारी अलग से जारी की जाएगी। फिलहाल केवल नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया गया है।
सार्वजनिक उपक्रमों की निगरानी में निभाएंगे भूमिका
हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज राज्य के सार्वजनिक उपक्रमों के कार्यों की समीक्षा, प्रदर्शन मूल्यांकन और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में चेयरमैन के रूप में मोहन लाल कौशिक की नियुक्ति को प्रशासनिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
