- जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेवारी?
हरियाणा में दलित मतदाताओं के बीच संगठन को मजबूत करने की कवायद में कांग्रेस ने प्रदेश के अनुसूचित जाति विभाग का विस्तार किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम ने 27 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
नई टीम में तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, 11 महासचिव और पांच सचिव बनाए गए
नई टीम में तीन वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आठ उपाध्यक्ष, 11 महासचिव और पांच सचिव बनाए गए हैं। महेंद्रगढ़ के अनिल फांदन, कुरुक्षेत्र की सुनीता नेहरा और भिवानी के अजय वैद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रोहतक, कैथल, पानीपत, गुरुग्राम, भिवानी, महेंद्रगढ़ और करनाल से नेताओं को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। महासचिवों में भिवानी, फतेहाबाद, पुंडरी, रेवाड़ी, पानीपत, कुरुक्षेत्र, रोहतक, करनाल और कैथल के नेताओं को जगह दी गई है। गोहाना, कैथल, लोहारू और फतेहाबाद से पांच नेताओं को सचिव बनाया गया है।
