- 2 बच्चों के पिता, 65 साल की उम्र में ली अंतिम-सांस
भिवानी में इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के जिलाध्यक्ष अशोक ढाणीमाहू का अचानक निधन हो गया। 65 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। अशोक लंबे समय से इनेलो से जुड़े हुए थे और सक्रिय नेता रहे हैं। परिवार के अनुसार अशोक ढाणीमाहू कई दिनों से बीमार थे। पिछले दिनों उनका दिल्ली में पांव का ऑपरेशन भी हुआ था।
वहीं कुछ दिन भिवानी के अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। फिलहाल सोमवार को वे घर पर थे और रात को ठीक से सो गए, लेकिन सुबह जब परिवार वालों ने उन्हें देखा, तो वे मृत अवस्था में मिले।
पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार
बता दें कि अशोक ढाणीमाहू को 2 बच्चे हैं, जिनमें से बड़ी लड़की व छोटा लड़का। अशोक ढाणीमाहू के निधन के बाद परिवार में गम का माहौल है। इसके बाद लोग भी उनके घर पर पहुंचने लगे हैं। जिनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव ढाणीमाहू में ही किया जाएगा। जिसकी तैयारियां चल रही हैं।
लंबे समय से इनेलो से जुड़ाव
गांव ढाणीमाहू के सरपंच रणवीर सिंह ने बताया कि सुबह पता चला कि अशोक ढाणीमाहू का निधन हो गया, जो रात को घर पर ही सोए थे। वे लंबे समय से इनेलो पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनके गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
