- भिवानी में सांसद धर्मबीर बोले- पुराने संस्कारों को जिंदा रखना जरूरी, इससे भटक रहे युवा
भिवानी में महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि जो नए गाने आए हैं, उनको लेकर इस तरह के मंच दिए जाते हैं। जहां मंच के माध्यम से पुरानी संस्कृति व संस्कारों को जिंदा रखने के लिए ही प्रयास किया जाता है। गन कल्चर के गानों को लेकर सांसद धर्मबीर सिंह कहा कि उससे सब लोग तंग है, उसको कौन कल्चर कहता है, हमारा कल्चर अलग है। यह मानकर चलों कि वह समाज को खराब करने की कल्चर है।
वैश्य कॉलेज में केंद्र का उद्घाटन करने पहुंचे
बता दें कि सांसद धर्मबीर सिंह वैश्य कॉलेज में सांसद निधि कोष से नवनिर्मित सांस्कृतिक गतिविधि एवं अभ्यास केंद्र के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के पदाधिकारी शिवरतन गुप्ता, अजय गुप्ता, डॉ. पवन कुमार बुवानीवाला, बृजलाल सर्राफ व प्रिंसिपल डॉ. संजय कुमार गोयल आदि मौजूद रहे।
पैदा होने से मरने तक हेल्थ सबसे जरूरी
भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह ने किसी भी बच्चे के लिए पैदा होने से लेकर मरने तक सबसे जरूरी है कि उसकी हेल्थ ठीक रहे। हेल्थ के लिए खेल व सांस्कृतिक प्रोग्राम से स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसको लेकर वैश्य कॉलेज मैनेजमेंट खास ध्यान रखते हैं। इसके साथ-साथ हमारी संस्कृति को भी ना भूलें।
पुरानी संस्कृति व पुराने संस्कारों को लेकर आगे चलेंगे, तो हमारे समाज में आने वाली बुराईयां भी नहीं रहेंगे। पश्चिमी सभ्यता के कारण एक कार्यक्रमों में हम भटक जाते हैं।
2047 तक विकसित भारत बनाना लक्ष्य
उन्होंने कहा कि हम हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारा लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना है। वह तभी संभव है, जब हर बच्चा अपना योगदान देगा और हर क्षेत्र में योगदान देगा। जीवन के इस उम्र में हमें जो ये 4-5 साल मिले हैं, उसमें हम पूरी लग्न के साथ परिवार व समाज ही नहीं देश के बारे में भी सोचे।
